{"_id":"6342e5db4aefaa6601452bc1","slug":"six-children-died-due-to-drowning-in-rainy-pond-in-gurugram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gurugram: तालाब में नहाने गए छह बच्चे डूबे, सभी की उम्र आठ से 13 साल के बीच, कपड़े-चप्पल देख शुरू हुई थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: तालाब में नहाने गए छह बच्चे डूबे, सभी की उम्र आठ से 13 साल के बीच, कपड़े-चप्पल देख शुरू हुई थी तलाश
पुलिस ने सभी के मृत शरीर को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चों की पहचान वरुण, राहुल, देवा, दुर्गेश, अजीत और पीयूष के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों की तलाश में गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेक्टर 111 के तालाब में नहाने गए छह बच्चों की रविवार शाम को डूबने से मौत हो गई। सातवां बच्चा जिंदा निकाल लिया गया है। सभी बच्चे पास की ही शंकर विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। वरुण, राहुल, देवा, अजीत, दुर्गेश और पीयूष का शव मिल चुका है। सभी बच्चे 08 से 13 वर्ष की आयु के थे। इनके परिजन निजी कपंनियों में काम करते हैं, जो यूपी, राजस्थान, बिहार और झारखंड के मूलनिवासी हैं। बच्चों की मौत से इनके घरों में कोहराम मच गया है।
2 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सभी बच्चे दोपहर लगभग सवा तीन बजे अपने घरों से बाहर खेलने निकले थे, इसी दौरान वो तालाब में नहाने चले गए। जहां पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने से ये घटना हुई। बच्चों के शव परिवार में पहुंचते ही विलाप शुरू हो गया। पूरी कॉलोनी में एक साथ छह बच्चों की मौत पर मातम पसर गया है। कई घरों में शाम को चूल्हा भी नहीं जला। बच्चों की मां रो रो कर बेसुध हो गई हैं।
3 of 6
इसी तलाब में नहाने उतरे थे सभी बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मृतक बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की राहत देने का एलान किया है। मौके पर पहुंचे जिला उपायुक्त निशांत यादव ने कहा कि आसपास के इलाकों में पुलिस घूम-घूम कर बाकी लोगों से उनके बच्चों की जानकारी कर रही है, कि कहीं और कोई बच्चा गायब तो नहीं है। स्थानीय जिला एवं पुलिस प्रशासन तालाब की जमीन की जानकारी जुटा रहा है। जिससे पता चल सके कि यहां इतनी बड़ी मात्रा में पानी कैसे जमा हुआ। इसके आसपास कोई बैरीकेडिंग क्यों नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मौके पर मौजूद सिविल टीम
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में शामिल शंकर विहार कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय देवा के चाचा सरजीत ने बताया कि उनका भतीजा देवा छह साथियों के साथ दोपहर लगभग सवा तीन बजे घर से बाहर खेलने गया था। सभी बच्चे पास में ही बरसात के पानी से बने तालाब में खेलने चले गए। जहां पानी की गहराई का कोई अंदाजा नहीं होने से संभवत: वो सभी मिट्टी में फंस गए। जिससे ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार शाम पांच बजे के लगभग किसी ने फोन कर बताया कि बरसाती तालाब में नहाने गए बच्चे डूब गए हैं। खबर मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों की तलाश शुरू हुई तो गोताखोरों ने राहत और बचाव शुरू किया। कुछ देर की तलाश के बाद सबसे पहले 11 साल के देवा का शव बाहर निकाला गया। इसके बाद बाकी पांच बच्चों के शव पानी से निकाले गए। इन बच्चों के कपड़े व चप्पलें तालाब के किनारे मिले थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।