फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर जेल पहुंचा राम रहीम: खत्म हुई 21 दिन की फरलो, एक रात पहले की पार्टी, शामिल रहे ये लोग

Mon, 28 Feb 2022 01:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Feb 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim 21 days furlough ends reach sunaria jail in strong security party in Gurugram dera last night
राम रहीम फिर पहुंचा जेल - फोटो : अमर उजाला

साध्वी से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो आज यानी 28 फरवरी को पूरी हो गई। इसके साथ ही उसे आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम डेरे से सुनारिया जेल पहुंचा दिया गया। राम रहीम सुबह करीब 10.15 बजे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के रास्ते रोहतक के लिए रवाना हुआ।



लगभग डेढ़ घंटे से ज्यादा की यात्रा कर राम रहीम का काफिला सुबह 11.52 बजे सुनारिया जेल पहुंचा। जब राम रहीम गुरुग्राम डेरे से निकल रहा था तो उस वक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त और डीसीपी मौके पर मौजूद थे।

राम रहीम ने फरलो खत्म होने से एक रात पहले यानी रविवार को डेरे पर जबरदस्त पार्टी की थी। आगे पढ़ें पार्टी में क्या रहा खास...

Ram Rahim 21 days furlough ends reach sunaria jail in strong security party in Gurugram dera last night
राम रहीम फिर पहुंचा जेल - फोटो : अमर उजाला
राम रहीम ने 21 दिन का फरलो प्रशासन की ओर से लागू की शर्तों के साथ पूरा किया है। कमिश्नरी की पुलिस की ओर से फर्रुखनगर सीमा तक पीसीआर व थाना प्रभारी को तैनात किया गया है। साथ ही उसके फरलो पूरा होने की सूचना झज्जर व रोहतक पुलिस के साथ पुलिस महानिदेशक को भी भेज दी गई है।
Ram Rahim 21 days furlough ends reach sunaria jail in strong security party in Gurugram dera last night
गुरुग्राम डेरा - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह से ही डेरे में आने लगीं कारें
जानकारों की मानें तो रोजाना की अपेक्षा रविवार को डेरे पर सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई थी। रविवार की रात को एक छोटी पार्टी का आयोजन भी हुआ। जिसमें रिश्तेदार व करीबी दोस्त के साथ राम रहीम के शुभ चिंतक शामिल रहे। 21 दिन में राम रहीम अपने सभी करीबियों से मिल चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Rahim 21 days furlough ends reach sunaria jail in strong security party in Gurugram dera last night
डेरे के बाहर से राम रहीम को प्रणाम करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

डेरे के आस-पास सुरक्षा बढ़ाई गई
डेरे में आने वालों को देखते हुए पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। स्थानीय थाना प्रभारी व आसपास की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हालांकि रविवार को आसपास की सड़कों पर वाहनों के आने-जाने की भीड़ कम रही।

विज्ञापन
Ram Rahim 21 days furlough ends reach sunaria jail in strong security party in Gurugram dera last night
बाहर से ही राम रहीम को प्रणाम करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
जेल मैनुअल के हिसाब से फरलो पर जाने वाले कैदी का 48 घंटे तक इंतजार होता है। उसके बाद कोई कानूनी कार्रवाई की जाती है।-सुनील सांगवान, जेल अधीक्षक, सुनारिया जेल, रोहतक।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed