फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो भाइयों की हत्या: 10 साल से सुलग रही थी चिंगारी, गवाही के बदले दी मौत, दोनों को लगीं 10-10 गोलियां, एक गिरफ्तार

Mon, 28 Feb 2022 01:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Feb 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gurugram two brothers killed in old enmity accused killed ex councilor and brother for giving statement in murder case
pataudi firing - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम से सटे पटौदी के खोड गांव में दो भाइयों की हत्या की चिंगारी 10 साल से सुलग रही थी। अजय की ओर से गांव में हुई दो लोगों की हत्या के मामले में पूर्व पार्षद परमजीत की गवाही पर ही अजय को सात साल पहले आजीवन कारावास की सजा मिली थी। हाईकोर्ट से जमानत लेकर इन दिनों वह बाहर चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने अक्षय नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 


गांव में हुई हत्या के मामले में गवाही देने की बात उसे साल रही थी। अपराध शाखा की टीम को जांच में पता चला है कि रोहित कुछ दिन पहले परमजीत के शराब के कारोबार से जुड़ा था। बाद में हिसाब गड़बड़ होने पर उसने अपने काम से हटा दिया था। उसके बाद उसकी दोस्ती गांव के ही अजय से हो गई थी। हत्या के आरोपियों का अपना अलग गुट है।

17 जनवरी को गांव के ही रहने वाले दिनेश के प्रॉपर्टी के कार्यालय पर बाइक सवार दबंगों ने हमला कर तोड़-फोड़ की थी। इस मामले में दिनेश ने पटौदी थाने में मरने वाले दोनों भाइयों को आरोपी बनाया था। पुलिस ने छानबीन में दोनों आरोपियों को क्लीन चिट दे दिया था। पुलिस के अधिकारी का मानना है कि दोनों भाइयों को मारने में कई दुश्मन एक साथ जुड़े हैं। पुलिस सभी पहलू पर काम कर रही है।

Gurugram two brothers killed in old enmity accused killed ex councilor and brother for giving statement in murder case
मौके से इकट्ठा किए गए गोलियों के खोल पॉलिथीन में जमा किए - फोटो : अमर उजाला

शराब के कारोबार में वर्चस्व को लेकर थी होड़
पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि रेवाड़ी के धनौरा गांव के रहने वाले शराब कारोबारी धनपत और उसके भतीजे जस्सू पर हत्या की साजिस रचने का आरोप है। उसने पूरी वारदात के पीछे इन दोनों का हाथ बताया है। शराब कारोबार को लेकर दोनों में विरोध था। अपराध शाखा की जांच उनको दबोचने में लगी है। शराब के कारोबार में बढ़ रहा दोनों का कद उन्हें नागवार लगता था। 

Gurugram two brothers killed in old enmity accused killed ex councilor and brother for giving statement in murder case
पूर्व जिला पार्षद परमजीत ठाकरान - फोटो : अमर उजाला

मौके पर मिले 45 खोल
घटना के बाद गांव पहुंची फॉरेंसिक टीम को मौके पर 45 खोल मिले हैं। अपराध शाखा की टीम ने मौके पर डंप उठाया है। सुजीत का बड़ा बेटा पटौदी में रेस्टोरेंट चलाता है। 

सुबह बेटे को अखबार देकर गया था पिता
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि सुबह तक सब कुछ सामान्य था। वारदात के कुछ देर पहले ही उसके पिता सुमेर सिंह अपने बड़े बेटे को अखबार देकर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram two brothers killed in old enmity accused killed ex councilor and brother for giving statement in murder case
सुजीत ठाकरान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

एक साथ गांव में पहुंचे दो शव
घटना के बाद से गांव में लोगों में आक्रोष था। कुछ लोग तो मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। पोस्टमार्टम हाउस में भी भीड़ रही। शाम छह बजे तक दोनों शव गांव में पहुंचने पर भीड़ उमड़ पड़ी। 

दस-दस गोलियां लगी है दोनों के शरीर में
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुधीर ने बताया कि दोनों के शरीर में दस -दस गोलियां लगी हैं। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर के भीतर भी तीन-तीन गोलियां मिली हैं।

विज्ञापन
Gurugram two brothers killed in old enmity accused killed ex councilor and brother for giving statement in murder case
पटौदी में हुई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

कासन गांव में हुई गोली बारी की दिलाई याद
अपराध शाखा की टीम को छानबीन के दौरान सीन ऑफ क्राइम से पता चला है कि हमलावर पेशेवर थे। सभी ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। उनको पता था कि सुबह परमजीत कहां बैठता था उसकी हत्या के बाद बड़ा भाई कितनी दूर पर मिलेगा।

मामले की जांच को लेकर अपराध शाखा व साइबर सेल की टीम को लगाया गया है। मौके पर मिले फुटेज की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।- प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम , गुरुग्राम।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed