फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम हादसा: 16 घंटे तक सामने रही मौत और बगल में पड़ी थी पत्नी की लाश, अरुण श्रीवास्तव ने जीती जिंदगी की जंग

Fri, 11 Feb 2022 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 11 Feb 2022 01:33 PM IST
सार

पीएमओ के अधिकारी अरुण श्रीवास्तव को 16 घंटे से भी ज्यादा समय के बाद मलबे से सुरक्षित निकालने में कामयाबी मिली है। सकुशल बाहर निकालने के बाद अब उन्हें गुरुग्राम के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Gurugram chintel paradiso building collapse PMO officer arun srivastava rescued after more than 16 hours his wife lying dead beside him
गुरुग्राम हादसे में बचाए गए अरुण श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

जिसकी रक्षा खुद भगवान करे उसका मौत भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यह कहावत गुरुग्राम में इमारत हादसे में फंसे अरुण श्रीवास्तव पर सटीक बैठती है। गुरुग्राम के सेक्टर 109 में चिनटेल पैराडाइज अपार्टमेंट के छठे प्लोर के लिविंग रूम की छत गिरने से हुए भीषण हादसे में फंसे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारी अरुण श्रीवास्तव को 16 घंटे से भी ज्यादा समय के बाद मलबे से सुरक्षित निकालने में कामयाबी मिली है। सकुशल बाहर निकालने के बाद अब उन्हें गुरुग्राम के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उनके लिए बीते करीब 17 घंटे किसी बुरे सपने से कम नहीं थे। आगे जानिए इन लगभग 17 घंटों की कहानी...

Gurugram chintel paradiso building collapse PMO officer arun srivastava rescued after more than 16 hours his wife lying dead beside him
तस्वीर में एक तरफ फंसे अरुण श्रीवास्तव दूसरी तरफ पड़ा उनकी पत्नी का शव - फोटो : वीडियो ग्रैब

रेस्क्यू का एक दर्दनाक वीडियो आया सामने

डीसी निशांत कुमार यादव के नेतृत्व व मार्गदर्शन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीमों ने 16 घंटे से ज्यादा तक लगातार राहत व बचाव ऑपरेशन के बाद यह सफलता हासिल की है। हालांकि अरुण श्रीवास्तव की पत्नी का शव टीमें अब तक नहीं निकाल सकीं हैं और उसे निकालने का कार्य अब भी जारी है। इस तरह इस हादसे में कल से अब तक कुल दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। एक के शव को कल रात निकाला गया था। इस हादसे की जांच अतिरिक्त जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा को सौंपी गई है। पीएमओ में तैनात अफसर अरुण श्रीवास्तव के निकाले जाने का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक ओर उनका पैर बुरी तरह से मलबे में फंसा हुआ है और बगल में ही उनकी पत्नी का शव देखा जा सकता है।

Gurugram chintel paradiso building collapse PMO officer arun srivastava rescued after more than 16 hours his wife lying dead beside him
अरुण श्रीवास्तव को मलबे से निकालकर स्ट्रेचर पर ले जाते एनडीआरएफ कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

पत्नी ने आंखों के सामने तोड़ा दम, 16 घंटे से भी ज्यादा समय तक बगल में बैठे रहे लाचार

अधिकारी अरुण श्रीवास्तव बीती शाम के हादसे के बाद से ही एक जगह पर लाचार बैठे हुए थे। हादसे के कारण उनके पांव का पंजा इस तरह से मलबे में फंस गया था कि वह जरा भी हिल-डुल नहीं पा रहे थे। वहीं उनके बगल में ही उनकी पत्नी की मलबे में दबी लाश पड़ी थी। माना जा रहा है कि उनकी आंखों के सामने ही उनकी पत्नी ने दम तोड़ा और वह कुछ न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram chintel paradiso building collapse PMO officer arun srivastava rescued after more than 16 hours his wife lying dead beside him
इमारत में ऐसे घुसी थी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

देर रात तक किया गया था बचाने का प्रयास

बीती रात ही कई बार लगा था कि अरुण श्रीवास्तव को बचा लिया जाएगा लेकिन उन्हें आज सुबह ही निकाला जा सका। उनकी हालत और पत्नी की मौत देखकर एनडीआरएफ कर्मियों के भी दिल पसीज गए थे। सभी उन्हें बचाने के लिए कल से ही पूरा प्रयास कर रहे थे लेकिन कामयाब न हो सके। 16 घंटे से भी ज्यादा समय बाद वह निकाले जा सके। जब उन्हें स्ट्रेटर पर एनडीआरएफ कर्मी बाहर लाए तो सभी ने तालियां बजाकर पूरी गर्मजोशी ने अरुण श्रीवास्तव और बचाव दल का स्वागत किया।

विज्ञापन
Gurugram chintel paradiso building collapse PMO officer arun srivastava rescued after more than 16 hours his wife lying dead beside him
gurugram chintel paradiso flat collapse - फोटो : अमर उजाला

8-10 दिन बाद कल ही वापस लौटे थे दंपती और शाम तक हो गया हादसा

जानकारी के अनुसार अरुण श्रीवास्तव 8-10 दिन बाद कल ही अपनी पत्नी के साथ वापस अपने फ्लैट पर लौटे थे और शाम को उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें उनकी पत्नी की जान चली गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed