फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुल पर स्कूटी खड़ी कर छोड़ गई बड़ा सवाल: राजीव चौक पर छात्रा ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, फोन खोलने पर खुलेगा मौत का राज!

Sat, 26 Mar 2022 09:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Mar 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
girl student dies after jumps from flyover at rajiv chowk in gurugram
राजीव चौक पर फ्लाई ओवर से छात्रा ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला

सदर थाना क्षेत्र में राजीव चौक पर फ्लाई ओवर के ऊपर से छात्रा ने नीचे छलांग लगा दी। छात्रा को एंबुलेंस से सेक्टर 10 स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा स्कूटी से फ्लाईओवर पर पहुंची थी। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी। मामले में परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। 


 

girl student dies after jumps from flyover at rajiv chowk in gurugram
घटनास्थल पर पड़ा छात्रा का जूता - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, हंस एंक्लेव में एक युवती (23) माता और भाई के साथ रहती थी। उसके पिता फौज में हैं। शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे राजीव चौक पर दिल्ली से जयपुर जाने वाली लेन पर फ्लाईओवर के ऊपर से युवती ने नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरते हुए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस से युवती को सेक्टर 10 स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

girl student dies after jumps from flyover at rajiv chowk in gurugram
राजीव चौक फ्लाई ओवर पर खड़ी छात्रा की स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो युवती की स्कूटी फ्लाईओवर के ऊपर खड़ी मिली। इसके आधार पर परिजनों को सूचना दी। एसएचओ थाना सदर दिनेश कुमार ने बताया कि युवती अकाउंटेंट का कोर्स कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girl student dies after jumps from flyover at rajiv chowk in gurugram
राजीव चौक फ्लाई ओवर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौके से मिला युवती का मोबाइल लॉक है। उसकी जांच की जा रही है। कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत भी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
girl student dies after jumps from flyover at rajiv chowk in gurugram
राजीव चौक फ्लाई ओवर - फोटो : अमर उजाला

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी 
जांच अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जिससे यह पता चल सके कि छात्रा कब घर से निकली थी। घटना से पहले किसी से बात तो नहीं की। पुलिस की टीम जांच में जुटी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed