मां ने गला दबाकर की थी अपने ही कलेजे के टुकड़े की हत्या, पुलिस को बताई ऐसी वजह उड़ गए होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर में 8 माह के मासूम की मौत मामले में गुरुवार को पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर एक बार को पुलिस भी हैरान रह गई थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आठ माह के दीपक की मौत नहीं बल्कि हत्या की गई थी।
दीपक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने ही गला दबाकर की थी। पुलिस ने बताया है कि पूछताछ में आरोपी मां ने खुलासा किया है कि उसे अपने पति के चरित्र को लेकर शक था। यही वजह है कि उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि इस मामले में महिला के पति को भी ये शक है कि दीपक उसका बेटा नहीं था। महिला का किसी और से संबंध है। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात जो है वह ये कि पति को शक है कि महिला का अपने जेठ(पति के बड़े भाई) से संबंध है। वहीं महिला को शक है कि उसके पति का जेठानी(पति की भाभी) से अवैध संबंध है।
हालांकि बाद में महिला ने अपने पति और ससुर को ये जानकारी दी कि बच्चे दीपक की गिरकर मौत हो गई। बता दें कि यह वारदात 11 अगस्त को अंजाम दी गई थी और जब पुलिस का शिकंजा कसने लगा तो महिला ने डरकर अपने परिवार को बच्चे के मौत की बात बताई थी।
इसके बाद परिवार ने अनाज की टंकी से बच्चे का शव निकालकर प्लास्टिक के कट्टे में डालकर बाहर फेंक दिया। पुलिस ने इस साजिश में शामिल होने के लिए महिला के पति और बच्चे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना पति को शक था कि बच्चा उसका नहीं है।