{"_id":"595e64084f1c1b9a538b469e","slug":"girl-stabbed-to-death-in-delhi-accused-captured-in-cctv-footage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ रही थी रिया, CCTV में कैद हुआ चाकू मारने वाला आशिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ रही थी रिया, CCTV में कैद हुआ चाकू मारने वाला आशिक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद लड़की को चाकू मारने वाला आशिक।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही लड़की रिया की चाकू से गोदकर हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिया बचाओ-बचाओ की आवाज लगाकर मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने भी उसकी जान बचाने की कोशिश नहीं की। आरोपी लोगों की मौजूदगी वहां से चाकू समेत मौके से फरार भी हो गया। बेसुध होकर रिया फोटो स्टूडियो में पड़ी रही। करीब 10 मिनट बाद बड़ी बहन कोमल व भाई आशीष वहां पहुंचे। दोनों खून से लथपथ रिया को ई-रिक्शा में डालकर जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
delhi girl stabbed to death
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी शाम 5.16 मिनट पर युवती से बातचीत करता हुआ दिख रहा है।अचानक अगले ही मिनट आरोपी ने चाकू निकालकर रिया पर हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद रिया जान बचाने के लिए वहां नजदीक अनिल फोटो स्टूडियो में घुस गई। इस बीच तलाशबीन लोग वहां खड़े रहे, लेकिन किसी ने उसकी मदद की कोशिश नहीं की। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गया। वारदात के बाद लोगों ने उसे अस्पताल तक पहुंचाने की भी जहमत नहीं उठाई। किसी ने परिजनों को सूचना दी तो बड़ी बहन मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई।
delhi girl stabbed to death
उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मार्च में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। आरोपी को थाने आने के लिए कहा गया तो वह आदिल मौके से फरार होकर गुजरात भाग गया। लेकिन उसने फोन कर रिया को परेशान करना नहीं छोड़ा। इधर रिया से बात बनती न देखकर आरोपी चार दिन पूर्व अपनी नानी के घर अलीगढ़ पहुंच गया। वहां से मंगलवार को वह दिल्ली आ गया। बुधवार को उसने वारदात को अंजाम देने की ठानी और रिया को चाकू मार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi girl stabbed to death
पुलिस की मानें तो आरोपी आदिल ने रिया को सात जगह चाकू मारे थे। चाकू लगने के बाद रिया तो अस्पताल पहुंचने में भी काफी समय लग गया था। ऐसे में उसके शरीर से खून बहुत ज्यादा बह गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसके ब्लड ग्रुप की नौ यूनिट ब्लड मांगा। रिया के दोनों भाईयों के अलावा दोस्तों व अन्य रिश्तेदारों ने नौ यूनिट ब्लड दिया, लेकिन उससे भी रिया की जान नहीं बचाई जा सकी और उसने रात करीब 12.15 बजे दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार में काफी रोष है।
विज्ञापन
एयरहोस्टेस पर हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया की मां सुमित्रा का कहना है कि पुलिस ने रिया की शिकायत पर कार्रवाई की होती तो शायद आज वह जिंदा होती। रिया की बहन कोमल ने बताया कि मार्च में रिया व परिवार ने एमएस पार्क थाने में आदिल द्वारा छेड़छाड़ करने व पीछा कर धमकाने की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिवारवालों के अनुसार आरोपी युवती का मोबाइल अपने साथ ले गया है।