फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धक्का लगाता भविष्य: स्कूल वैन को 400 मीटर से ज्यादा धकेलकर ले गए छात्र, तस्वीरें देख आपके मन में उठेगा ये सवाल

Wed, 03 Aug 2022 09:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
school students pushing school van in muradnagar
स्कूल वैन को धक्का लगाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

राधेश्याम विहार कॉलोनी फेस वन में बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही मारूति वैन खराब हो गई। करीब 400 मीटर से अधिक छात्रों ने खराब वैन को धक्का लगाकर दिल्ली-मेरठ हाईवे तक पहुंचाया। 


 

school students pushing school van in muradnagar
स्कूल वैन को धक्का लगाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

छात्रा व छात्राओं द्वारा खराब वैन में धक्का लगाने का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो पर एक युवक ने कमेंट लिखा कि इस तरह की फोटो ने मोदीनगर में हुए अनुराग हादसे की याद ताजा कर दी।

school students pushing school van in muradnagar
स्कूल वैन को धक्का लगाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर स्थित एक स्कूल में छात्र छात्राएं अपनी प्राइवेट वैन से स्कूल आते जाते हैं। बुधवार दोपहर स्कूल की छुटटी के बाद वैन चालक छात्रों को लेकर उनके घर छोड़ने के लिए जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे राधेश्याम विहार कॉलोनी फेस वन गली नंबर तीन में चालक वैन लेकर पहुंचा। वहां कार खराब हो गई। इसी बीच बारिश भी आ गई, काफी कोशिश के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुई। हाईवे से राधेश्याम विहार की गली नंबर तीन की दूरी करीब 400 मीटर से अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
school students pushing school van in muradnagar
स्कूल वैन को धक्का लगाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

बारिश में छात्र-छात्राएं कार को धक्का लगाकर हाईवे तक ले गए। इतना ही नहीं वायरल वीडियो में छात्र हाईवे पर भी कार को धक्का लगाकर ले जाते दिख रहे हैं, किसी ने इसकी फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि सिस्टम सुधरने वाला नहीं है। खराब कार में धक्का लगाने वाले छात्रों की उम्र 12 से 14 साल के बीच है। 

विज्ञापन
school students pushing school van in muradnagar
स्कूल वैन को धक्का लगाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

सामने आईं इन तस्वीरों के बाद लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा है कि इसमें स्कूल प्रशासन की गलती है या फिर बच्चों के माता-पिता की। वहीं एसओ सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि मामले में किसी भी छात्र के परिजनों की शिकायत नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed