फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिव-इन-पार्टनर फिरोज हत्याकांड में नया मोड़: तीन साल...तीन शादी, कातिल हसीना प्रीति पर चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 11 Aug 2022 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Aug 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
New twist in live-in-partner FIroz murder case Preeti did three marriages in three years
Feroz murder case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद के तुलसी निकेतन में छह अगस्त को उस्तरे से गला रेतकर लिव-इन-पार्टनर फिरोज की हत्या करने की आरोपी प्रीति 2015 से 2017 तक तीन साल में तीन शादियां कर चुकी थी। वह एक शादी करती और कुछ दिन बाद पति को छोड़ देती। इसी तरह तीन पति छोड़ दिए थे। फिरोज के परिजनों का तो यहां तक दावा है कि वह धर्म परिवर्तन करके रुखसार बनने के बाद उससे भी निकाह कर चुकी थी। इसी दावे से पुलिस का माथा ठनक गया है। प्रीति ने हत्या की वजह फिरोज का शादी से इनकार बताई थी। अगर शादी हो चुकी थी तो हत्या के पीछे कुछ और कहानी हो सकती है जो उसने नहीं बताई। इसी को जानने के लिए पुलिस जेल में जाकर उससे पूछताछ करेगी। पुलिस का यह भी मानना है कि जैसे वह तीन पतियों को छोड़ चुकी थी, वैसे ही अगर फिरोज शादी के लिए राजी नहीं हो रहा था तो वह उसे छोड़कर जा सकती थी।
New twist in live-in-partner FIroz murder case Preeti did three marriages in three years
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
उसकी बातों पर शक इसलिए भी गहरा रहा है कि उसने पकड़े जाते ही हत्या की वजह बगैर कोई सवाल किए बता दी थी। अब लग रहा है कि उसने पहले से सोच रखा था कि अगर पकड़ी गई तो पुलिस को क्या बताना है? पुलिस अधिकारियों ने सहारनपुर पुलिस से संपर्क कर उसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा है। वह लंबे समय सहारनपुर के कुतुबशेर में नानी के पास रही है। उसका असली नाम नोनिता है। माता-पिता की मृत्यु के बाद नानी के पास रही थी।
New twist in live-in-partner FIroz murder case Preeti did three marriages in three years
Girlfriend cut lover s throat by razor - फोटो : अमर उजाला
पहली शादी
2015 में अपनी मर्जी से सहारनपुर के कुतुबशेर के जनता फ्लैट के निवासी संजय गुप्ता से शादी की। परिजन इसके विरोध में थे। एक साल बाद उसे छोड़ दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
New twist in live-in-partner FIroz murder case Preeti did three marriages in three years
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
दूसरी शादी
2016 में दिल्ली के नंदननगरी में रहने वाले किशन से उसकी नजदीकियां बन गईं। दोनों ने शादी कर ली। यह रिश्ता एक साल ही चला। इसके बाद उसने किशन को छोड़ दिया। तब वह निजी कंपनी में नौकरी करती थी।
 
विज्ञापन
New twist in live-in-partner FIroz murder case Preeti did three marriages in three years
Girlfriend cut lover s throat by razor - फोटो : अमर उजाला
तीसरी शादी
2017 में वह गाजियाबाद आ गई। यहां तुलसी निकेतन में किराए पर रहने लगी और एक पार्लर में काम करती थी। इसी दौरान उसने दीपक यादव से शादी की। एक साल बाद ही उसे भी छोड़ दिया और अकेली रहने लगी ।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed