यूपी के गाजियाबाद जिले के एनडीआरएफ रोड स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में बुधवार की सुबह करीब छह बजे तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ ने स्कूल की कक्षाओं में घुसने का प्रयास किया लेकिन दरवाजे बंद होने पर असफल रहा। तेंदुए ने स्कूल के मैदान में करीब दो मिनट तक चहलकदमी की। इसके बाद तेंदुआ स्कूल के बाथरूम में घुस गया। छह घंटे के बचाव अभियान के बाद उसे पकड़ लिया गया। टीम ने तेंदुए को भागने से रोकने के लिए जंगले को प्लाई से आधा बंद किया। इसके बाद दीवार में छेद कर उसे बेहोशी की दवा दी गई, जब जाकर उसे पकड़कर पिंजरे में बंद करके ले जाया गया।
आखिर पकड़ा गया तेंदुआ: छह घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ड्रोन की भी ली गई मदद, देखें तस्वीरें और वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 25 Feb 2026 05:06 PM IST
सार
ग्रीन फील्ड स्कूल में बुधवार सुबह तेंदुआ घुस आया। छह घंटे के बचाव अभियान के बाद उसे पकड़ा गया। सुरक्षा के लिए परीक्षा निरस्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन