फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद: मास्क फैक्टरी में आग लगने के मामले में बड़ा खुलासा, बंद था बड़ा गेट, कॉमन एरिया में भी रखा था माल, देखें तस्वीरें

Sat, 13 Mar 2021 08:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Mar 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad ppe kit mask factory fire factory big gate was closed goods were also kept in common area see photos
मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद के लिंक रोड थाना अंतर्गत साइट फोर स्थित मेडिकल उपकरण बनाने की फैक्टरी में गुरुवार रात धमाके के साथ भीषण आग लग गई। आग ने पुलिस-प्रशासन और दमकल विभाग के होश उड़ा दिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्टरी में प्रवेश द्वार सिर्फ एक ही था। फैक्टरी में न तो कोई आपातकालीन द्वार था और न ही आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम। 

ghaziabad ppe kit mask factory fire factory big gate was closed goods were also kept in common area see photos
मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
हादसे के समय फैक्टरी के मुख्य द्वार पर लगा था ताला
मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में दो गेट था, एक बड़ा और एक छोटा। फैक्टरी में जब आग लगी तो लोग बाहर की ओर भागे, लेकिन मुख्य गेट में ताला बंद होने के कारण वे अंदर ही फंस गए। कुछ लोगों ने छोटे गेट से निकलकर जान बचाई जबकि बाकी लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। दमकल कर्मी पहुंचे तो उन्होंने ताला तोड़कर गेट खोला। 
 
ghaziabad ppe kit mask factory fire factory big gate was closed goods were also kept in common area see photos
मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
दमकल विभाग की जांच में ये भी सामने आया है कि मुख्य गेट के पास सीढ़ियों समेत कॉमन एरिया में जगह-जगह कच्चा माल रखा था, जिसकी वजह से लोगों को निकलने में परेशानी हुई। शुक्रवार को आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के समय फैक्टरी का मुख्य बड़ा गेट बंद था, उस पर ताला लगा हुआ था। इसकी वजह से कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad ppe kit mask factory fire factory big gate was closed goods were also kept in common area see photos
मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही कॉमन एरिया और सीढ़ियों पर भी माल रखा हुआ था। जहां से निकलने के लिए बहुत ही कम जगह थी। सभी जगह सामान रखा था और चारों तरफ आग फैल गई थी। मेन गेट भी बंद था। जिसकी वजह से कर्मचारियों को निकलने की जगह नहीं मिली और वह झुलस गए।
 
विज्ञापन
ghaziabad ppe kit mask factory fire factory big gate was closed goods were also kept in common area see photos
घटना के बाद जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में अवैध रूप से बनाए जा रहे थे मेडिकल उत्पाद 
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के भूखंड संख्या 12/71 पर जिस फैक्टरी में आग लगी, उसमें अवैध रूप से मेडिकल उत्पाद बनाए जा रहे थे। वर्ष 2006 में फैक्टरी में इलेक्ट्रिकल उत्पाद बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) से स्वीकृति ली गई थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान मोटे मुनाफे के चक्कर में इसमें पीपीई किट और मास्क बनाए जाने लगे। जबकि इसके लिए यूपीसीडा व अन्य विभागों से अनुमति नहीं ली गई थी। दमकल विभाग के मुख्य अधिकारी सुनील कुमार भी मानते हैं कि फैक्टरी में आग से बचने के पर्याप्त साधन मौजूद नहीं थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed