फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गुड बाय जिंदगी': छात्र ने मौत से 12 घंटे पहले की थी ये आखिरी पोस्ट, घर से 35 किमी दूर अनजान जगह मिला शव

Thu, 01 Dec 2022 03:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Dec 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Polytechnic student wrote on Instagram post 12 hours before his death- Good bye life
Ghaziabad Polytechnic student - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में एनएच-9 स्थित आशियाना सोसायटी में मंगलवार रात करीब नौ बजे 14 वीं मंजिल से गिरकर पॉलिटेक्निक के छात्र वरदान शर्मा (18) की मौत हो गई। उसे किसी ने गिरते नहीं देखा। इंस्टाग्राम पर मौत से 12 घंटे पहले की पोस्ट में लिखा था, गुड बाय जिंदगी। पुलिस को मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इससे पुलिस आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गई है। परिजनों का कहना है कि वह घर से दुकान पर जाने की बात कह गया था फिर गोल्फ लिंक की आशियाना सोसायटी में कैसे पहुंच गया। घर से 35 किमी. दूर सोसायटी में उनका कोई परिचित भी नहीं रहता है। 
Ghaziabad Polytechnic student wrote on Instagram post 12 hours before his death- Good bye life
Ghaziabad Polytechnic student - फोटो : अमर उजाला
अगर उसे आत्महत्या ही करनी थी तो वह इतनी दूर और अनजान जगह पर क्यों जाता? हापुड़ के आर्यनगर निवासी उसके पिता सुनील शर्मा ने कविनगर थाने में तहरीर देकर कहा कि मामला हत्या का लग रहा है, गहराई से जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

 
Ghaziabad Polytechnic student wrote on Instagram post 12 hours before his death- Good bye life
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोसायटी में क्यों गया वरदान ?
सुनील शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार को उनकी गढ़ रोड स्थित ऑप्टिकल्स की दुकान पर बैठा था। शाम करीब पांच बजे वह दुकान से घर जाने की बात कहकर निकाला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। रात करीब साढ़े नौ बजे उनके एक परिचित के जरिये गाजियाबाद की आशियाना सोसायटी में वरदान के साथ हादसा होने की सूचना मिली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Polytechnic student wrote on Instagram post 12 hours before his death- Good bye life
आशियाना सोसायटी - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि सोसायटी में न तो उनका कोई रिश्तेदार रहता है और न ही वरदान का कोई दोस्त। ऐसे में वह वहां क्यों गया और कैसे गिरा। वह हाईटेक इंजीनियरिंग कॉलेज में पॉलिटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र था।

 
विज्ञापन
Ghaziabad Polytechnic student wrote on Instagram post 12 hours before his death- Good bye life
आशियाना सोसायटी - फोटो : अमर उजाला
बगैर पूछताछ के प्रवेश कैसे मिला?
सुनील शर्मा ने सवाल उठाया है कि वरदान को सोसायटी में प्रवेश कैसे मिल गया? हर सोसायटी में गेट पर ही पूछताछ के बाद किसी को अंदर जाने दिया जाता है? क्या उसे किसी ने बुलाया था? पुलिस की जांच में सब साफ हो जाएगा। वह 14 मंजिल तक कैसे पहुंच गया? इसकी भी जांच होनी चाहिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed