उत्तर प्रदेश के गजियाबाद जिले में चेन्नई के कारोबारी से 45 लाख लूटने वाले आरोपियों के निशाने पर कई अन्य कारोबारी भी थे। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपियों को बिहार के कारोबारी से एक करोड़ रुपये लूटने थे। आरोपियों ने उसे 23 अगस्त को गाजियाबाद बुलाया था, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ा तो उन्होंने तरह-तरह से पुलिस पर दबाव डालने की कोशिश की। गुरुग्राम में दीपक पलटा को पकड़ा तो उसने पुलिस के सादा कपड़ों में होने पर एतराज जताया। कहा कि उसका भतीजा झारखंड कैडर का आईपीएस अधिकारी है और चाचा पंजाब से रिटायर्ड आईपीएस हैं। इसके अलावा विनय तेजा ने पुलिस को बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। उसे कानून की जानकारी है। पुलिस बिना नोटिस गिरफ्तार नहीं कर सकती। पुलिस किसी के रौब में नहीं आई और गिरफ्तार करके ले आई।
{"_id":"611f2bb4f3253b12f6295eee","slug":"ghaziabad-loot-case-robbery-from-rice-trader-son-of-former-mla-panicked-and-said-sp-will-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चावल व्यापारी लूटकांड: पुलिस की कार्रवाई से घबराया पूर्व विधायक का बेटा, बोला- मुझे गोली मार देगा एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल व्यापारी लूटकांड: पुलिस की कार्रवाई से घबराया पूर्व विधायक का बेटा, बोला- मुझे गोली मार देगा एसपी
Fri, 20 Aug 2021 09:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad loot case
- फोटो : अमर उजाला
सतेंद्र उर्फ बॉबी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक का बेटा घबराकर बोला-एसपी गोली मार देगा
एसपी सिटी ने बताया कि दिनदहाड़े 45 लाख रुपये लूटने के बाद पुलिस की 10 टीमों ने दबिश देनी शुरू की तो पूर्व विधायक का बेटा सतेंद्र उर्फ बॉबी बुरी तरह घबरा गया। उसने अरविंद त्यागी से कहा कि दिनदहाड़े घटना कर भारी चूक कर दी। गाजियाबाद में नया एसपी आया है। पकड़े जाने पर वह गोली मार देगा। पुलिस की गिरफ्तार में आने के बाद सतेंद्र गोली न मारने की गुहार लगाने लगा।

घटनास्थल मौजूद भीड़ और पीड़ित व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
सतेंद्र ने डेढ़ किमी दूर हापुड़ चुंगी पर खड़ी की कार
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कारोबारी को आरडीसी के गेट पर ही लूटने की योजना बनाई थी, लेकिन वहां पीआरवी खड़ी देख प्लान बदल दिया और कारोबारी को वकील केचैंबर में ले गए। पूर्व विधायक का बेटा घटनास्थल से डेढ़ किमी दूर कार खड़ी करके आया था। लूट करने के बाद वह तथा अन्य आरोपी ऑटो में बैठकर हापुड़ चुंगी पहुंचे।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने सोचा था कि कारोबारी चुप रहेगा
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सोचा था कि कारोबारी के पास हवाला का पैसा है और उसका कोई रिकॉर्ड न होने के कारण वह चुप रहेगा, लेकिन दूसरा बैग लूटने के विरोध पर कारोबारी बुरी तरह लहूलुहान हो गया तो मामला खुल गया। जिसके बाद कारोबारी को आपबीती बतानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिए।

पूर्व विधायक
- फोटो : फेसबुक
बेटे का फंसाया गया है
विधानसभा चुनाव से पहले हापुड़ सीट से मेरी प्रबल दावेदारी को देखते हुए यह मुझे बदनाम करने की साजिश है। मेरा बेटा थोड़ा गुस्से की प्रवृत्ति का भले ही हो, लेकिन वह यह हरकत नहीं कर सकता। षड़यंत्र कर उसे फंसाया गया है।
- गजराज सिंह, पूर्व विधायक, हापुड़