{"_id":"603f047db1c65b06bd271642","slug":"bulandshahr-murder-case-accused-murdered-divyang-innocent-and-buried-him-in-dead-body-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हत्याकांड: प्यास बुझाने गई थी दिव्यांग मासूम, मां बोलीं-मुझे क्या पता था बेटी को मौत के दरवाजे पर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हत्याकांड: प्यास बुझाने गई थी दिव्यांग मासूम, मां बोलीं-मुझे क्या पता था बेटी को मौत के दरवाजे पर...
Wed, 03 Mar 2021 09:14 AM IST
शाहरुख खान
विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr murder
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के एक गांव में छह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक दिव्यांग बच्ची की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने अपने घर में ही गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के घर की छानबीन की तो घर के एक हिस्से में शव मिट्टी में दबा मिला। परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल
मेरी मासूम बच्ची ने मेरे साथ ही तो खाना खाया था, बोलने में अक्षम थी तो इशारों-इशारों में ही मुझसे पानी पीने के लिए दरिंदे के घर जाने की अनुमति ली थी। क्या पता था अपनी बच्ची को मौत के दरवाजे पर जाने की अनुमति दे रही हूं। प्यास बुझाने के लिए आरोपी के घर का पानी पीने की कीमत उसे अपनी अस्मत और जान देकर चुकानी पड़ी। रोती -बिलखती मां का यह हृदय विदारक रुदन सुन हर किसी की आंख नम हो रही थी।

जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई और शव को घर के अहाते में गड्ढा खोद कर दबा दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि 25 फरवरी की देर शाम तक भी बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ आरोपी के घर पहुंचकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी ने उस दौरान दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी ने दरवाजा खोला, लेकिन उस समय वह बेहद नशे में नजर आ रहा था। जिसके बाद सभी लोग आरोपी के घर से बिना छानबीन किए ही लौट आए थे। अगले दिन आरोपी ने ग्रामीणों और परिजनों के साथ बच्ची को ढूंढने की कोशिश की, जिससे कि उस पर किसी को शक न हो। लेकिन, 28 फरवरी को आरोपी के घर ताला लटका देख ग्रामीणों और परिजनों को शक हुआ।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
तन पर नहीं था कपड़ा, गड्ढे के ऊपर थे जले हुए टुकड़े
बताया गया कि जिस स्थान पर आरोपी ने बच्ची को मिट्टी में दबाया था। उस गड्ढे के ऊपर पहले मिट्टी डाली गई थी। साथ ही मिट्टी के ऊपर देखने में लग रहा था, जैसे यहां कुछ जलाया गया है। गहनता से देखने पर जली हुई राख में एक टुकड़ा मृतका की चुन्नी का था। शव को जब बाहर निकाला गया, तब उसके तन पर कोई कपड़ा नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के बाद आरोपी ने कपड़ों को जला दिया होगा।