फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankit Murder: अंकित हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, उमेश ने छात्र के दोस्तों को किया था यह मैसेज, ऐसे गहराया शक

Sat, 17 Dec 2022 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Dec 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
Ankit Murder Case Ghaziabad Six friends investigated for two months, then the secret of murder was revealed
Ankit Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मोदीनगर में पीएचडी के छात्र अंकित खोखर की हत्या के रहस्य से पर्दा उठाने में उसके छह करीबी दोस्तों की अहम भूमिका रही है। उसके मोबाइल फोन पर कॉल रिसीव न होने पर दोस्तों को शक हुआ था कि कहीं कुछ गड़बड़ है। इसके बाद वे इसकी तह तक जाने के लिए दो माह तक खुद जांच में जुटे रहे। पुलिस सुनवाई के लिए तैयार नहीं हुई तो अंकित के साथ अनहोनी की आशंका के सुबूत जुटाकर दिए और मकान मालिक उमेश शर्मा की साजिश को बेनकाब कर दिया। इसके बाद पुलिस को हरकत में आना पड़ा। अंकित का मोबाइल फोन छह अक्तूबर की रात को बंद हुआ था। इससे पहले दोस्त राजीव बालियान से बात हुई थी। इसके बाद सात से 10 तक फोन बंद रहा। 11 को एरोप्लेन मोड पर कर दिया और वाईफाई से व्हाट्सएप चलाने लगा। 
Ankit Murder Case Ghaziabad Six friends investigated for two months, then the secret of murder was revealed
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
20 के बाद फोन पर घंटी जाने लगी। दोस्त उमेश को फोन करके पूछते तो वह सभी को एक ही जवाब देता कि अंकित उत्तराखंड गया है। सभी दोस्त उमेश को फोन करने के बाद आपस में बात करते थे।
Ankit Murder Case Ghaziabad Six friends investigated for two months, then the secret of murder was revealed
इसी मकान में किराये पर रहता था अंकित - फोटो : अमर उजाला
उमेश अंकित बनकर जो मेसेज कर रहा था, उनमें भाषा की अशुद्धियां थीं जबकि पहले ऐसा नहीं होता था। वे अंकित के घर गए तो मकान मालिक ने अंदर नहीं जाने दिया। इससे शक गहराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ankit Murder Case Ghaziabad Six friends investigated for two months, then the secret of murder was revealed
Ankit Murder Case - फोटो : अमर उजाला
सेफ हूं कोई दिक्कत नहीं है....से गहराया शक
-अंकित का मोबाइल हमेशा ऑन रहता था, यह छह से नौ अक्तूबर तक स्विच ऑफ रहा तो दोस्तों को चिंता हुई कि उसके साथ कुछ गलत तो नहीं हो गया है।
-10 अक्तूबर को अंकित का व्हाट्सएप चालू हो गया लेकिन फोन पर घंटी नहीं जा रही थी। 20 के बाद घंटी जाने पर भी फोन नहीं उठा तो चिंता और बढ़ गई।
-23 अक्तूबर को दिवाली पर भी अंकित का फोन नहीं उठा तो दोस्तों को उसके साथ अनहोनी होने की आशंका गहराने लगी।
 
विज्ञापन
Ankit Murder Case Ghaziabad Six friends investigated for two months, then the secret of murder was revealed
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
-व्हाट्सएप पर अंकित बनकर उसके मोबाइल से मकान मालिक उमेश दोस्तों से चैटिंग कर रहा था। मैसेज में भाषा की अशुद्धियां देख दोस्तों को लगा कि फोन किसी और के पास है।
-अंकित दोस्तों को आप कहकर संबोधित करता था, जबकि उमेश मैसेज के जवाब में उन्हें तू संबोधित कर रहा था। इससे उनका शक गहराता चला गया।
-लगातार मैसेज आने पर उमेश ने अंकित बनकर उसके दोस्तों को मैसेज किया, मैं सेफ हूं.... कोई दिक्कत नहीं है। इससे शक और गहराया। दोस्तों ने सोचा कि भला उसे यह मैसेज करने की क्या जरूरत है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed