फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद: गार्ड ने बाहर से लगाई कुंडी, कमरे में सो रहे नौ लोगों पर खिड़की से दागीं दनादन गोलियां, देखें तस्वीरें

Wed, 10 Mar 2021 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Mar 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
A guard fire on nine people from window After closing room in ghaziabad See Photos
गाजियाबाद में गार्ड ने नौ लोगों पर बरसाईं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्टरी में तैनात फर्रूखाबाद निवासी गार्ड ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह तीन बजे परिसर में ही कमरे में सो रहे कर्मचारियों पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से बिहार निवासी कर्मचारी राजू यादव की मौत हो गई, जबकि बलिया निवासी दो कर्मचारी उमेश यादव व विजय यादव घायल हो गए। रात नौ बजे आरोपी ने फायरिंग कर हत्या करने की धमकी दी थी। घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के रिश्तेदार व सहकर्मी राजू की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने हत्या व हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

 
A guard fire on nine people from window After closing room in ghaziabad See Photos
इसी फैक्टरी में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
जिला सिवान, बिहार के गांव कचनार निवासी राजू के मुताबिक वह और जिला सिवान के ही गांव पटखवलि निवासी उनके रिश्तेदार राजू यादव कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया के डी-25 स्थित मल्टीटेक कंपनी में नौकरी करते थे। दिन में ड्यूटी करने के बाद उन दोनों समेत नौ लोग फैक्टरी के गेट के पास स्थित गार्ड रूम के पास कमरे में सो रहे थे। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे थाना अमृतपुर, फर्रूखाबाद के गांव पिथनापुर निवासी फैक्टरी के गार्ड ज्ञानेंद्र ने खिड़की से अपनी लाइसेंसी बंदूक से कमरे में सो रहे कर्मचारियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
 
A guard fire on nine people from window After closing room in ghaziabad See Photos
मृतक राजू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ताबड़तोड़ फायरिंग होती देख कमरे में सो रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। गोली लगने से उनके रिश्तेदार राजू यादव के अलावा बलिया के गांव व्यासी निवासी विजय यादव और गांव हसनपुरा निवासी उमेश घायल हो गए। दूसरे कमरे में सो रहे कर्मचारियों ने यूपी-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी गार्ड ज्ञानेंद्र को हिरासत में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन रास्ते में ही राजू यादव की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
A guard fire on nine people from window After closing room in ghaziabad See Photos
गोलीबारी में घायल - फोटो : अमर उजाला
रात में आरोपी का दूसरे गार्ड से हुआ था विवाद
घायल कर्मचारी उमेश व विजय ने बताया कि ज्ञानेंद्र का सोमवार रात करीब नौ बजे फैक्टरी के ही दूसरे गार्ड सतीश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात करीब साढ़े 9 बजे ज्ञानेंद्र ने हवाई फायरिंग कर सतीश को जान से मारने की धमकी दी थी। उमेश ने बताया कि विवाद के बाद सतीश दूसरे कमरे में जाकर सो गया था, लेकिन ज्ञानेंद्र को शक था कि उन्होंने सतीश को अपने कमरे में छिपा रखा है। इसी बात से तैश में आकर उसने कमरे में सो रहे सभी कर्मचारियों पर गोलियां बरसा दीं।
 
विज्ञापन
A guard fire on nine people from window After closing room in ghaziabad See Photos
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गार्ड - फोटो : अमर उजाला
बाहर से कुंडी लगाई, खिड़की से गोलियां दागीं
साथी गार्ड से विवाद के बाद ज्ञानेंद्र के सिर पर खून सवार हो गया था। उसने बदला लेने के लिए वह वक्त चुना जब सब गहरी नींद में सोए हुए थे। कोई बच न सके, इसके लिए उसने पहले बाहर से कमरे की कुंडी लगाई और फिर खिड़की से गोलियां दागनी शुरू कर दीं। बाहर निकलने का कोई रास्ता न होने के कारण सभी 9 कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर- उधर दौड़ रहे थे। गोली की आवाज बंद होने के बाद फैक्टरी में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने कुंडी खोली, जिसके बाद कमरे में बंद कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। लेकिन तब तक तीन को गोली लग चुकी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed