मानसरोवर पार्क इलाके से अंडे की रेहड़ी लगाने वाले युवक को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन छानबीन में पता चला कि युवक का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि गाजियाबाद की विजय नगर थाना पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी।
{"_id":"5f24c8228ebc3e9ff2438693","slug":"ghaziabad-police-kidnapped-eggman-delhi-police-came-into-action","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद पुलिस ने किया अंडे वाले का 'अपहरण', एक्शन में आई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद पुलिस ने किया अंडे वाले का 'अपहरण', एक्शन में आई दिल्ली पुलिस
Sat, 01 Aug 2020 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Aug 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि अकसर दिल्ली व यूपी पुलिस एक दूसरे के इलाके में दबिश देती है। जांच में पता चला कि युवक को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी। उसके बाद अब स्थानीय पुलिस एफआईआर रद्द करने के लिए रिपोर्ट लगाएगी। पीड़ित युवक की पहचान फैजल (25) के रूप में हुई। वह रामनगर में अंडे की रेहड़ी लगाता है।
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
बुधवार शाम स्कार्पियो सवार दो तीन लोग उसकी रेहड़ी क पास आए और उसे जबरदस्ती कार में बिठाकर ले गये। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। छानबीन करने के बाद मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार शाम को फैजल के भाई इमरान के पास विजय नगर थाने से फोन आया और बताया गया कि उसका भाई थाने में है इसे ले जाएं। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने उस नंबर पर फोन कर इसकी पुष्टि की और फिर फैजल को वहां से ले आये।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : A
थाने में बताया गया कि विजय नगर इलाके में एक लूट की वारदात हुई थी। उसमें फैजल का कोई जानकार शामिल था। इसी वजह से उससे पूछताछ करने के लिए पुलिस उसे लेकर आई थी।