फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबादः गला घोंटने से नहीं बल्कि ऐसे हुई थी गुलशन की बेटी की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 05 Dec 2019 11:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 05 Dec 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder suicide case postmortem reveals gulshan daughter died of hanging not strangulated
- फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में रहने वाले जींस कारोबारी गुलशन वासुदेवा जीतेजी तमाम उतार-चढ़ाव से जूझते रहे। परिस्थितियां कैसी भी रहीं, कभी ऐसा काम नहीं किया जिससे साख पर बट्टा लगे। लेकिन मंगलवार तड़के उन्होंने अपने ही हाथों अपना गुलशन उजाड़ लिया। उनके इस कदम ने पुलिस रिकार्ड में उनका नाम हत्यारोपियों की लिस्ट में शामिल कर दिया।

इसके साथ ही बच्चों के शवों की जो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है उसमें बेहद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इसके अनुसार बेटी की हत्या गला दबाने से नहीं हुई थी। जानिए गुलशन ने अपनी बेटी को कैसे उतारा मौत के घाट....

ghaziabad murder suicide case postmortem reveals gulshan daughter died of hanging not strangulated
- फोटो : अमर उजाला

बच्चों की हत्या कर पत्नी और मैनेजर के साथ आत्महत्या करने वाले गुलशन वासुदेव ने कैसे अपनी बेटी को मारा इसकी परतें एक-एक कर खुल रही हैं। गुलशन ने मरने से पहले बेटी को फंदे पर लटकाकर मौत के घाट उतारा। बुधवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। वहीं गुलशन उसकी पत्नी और संजना की मौत का कारण हैमरेज आया है। एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि सभी शवों का पंचनामा और अन्य कागजी कार्रवाई करने में समय लग गया।

ghaziabad murder suicide case postmortem reveals gulshan daughter died of hanging not strangulated
- फोटो : अमर उजाला

मामला बड़ा होने से पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। जिसके बाद जिलाधिकारी से रात में पोस्टमॉर्टम की अनुमति मांगी गई। रात में सबसे पहले गुलशन का पोस्टमॉर्टम हुआ। परमीना का दूसरे नंबर पर संजना का तीसरे नंबर पर हुआ। इस दौरान लाइट चली गई और जनरेटर नहीं चल सका। इस कारण दोनों बच्चों के पोस्टमॉर्टम रात में नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad murder suicide case postmortem reveals gulshan daughter died of hanging not strangulated
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह दोनों बच्चों कृतिका और रितिक के शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम में आया है कि कृतिका की मौत फंसे पर लटकाने के कारण हुई है। जबकि बेटे रितिक की मौत चाकू से गला रेतने के कारण हुई। गुलशन परमीना और संजना की मौत हैमरेज से हुई।

विज्ञापन
ghaziabad murder suicide case postmortem reveals gulshan daughter died of hanging not strangulated
- फोटो : अमर उजाला

गुलशन के शरीर पर चार जगहों पर चोट आई जबकि परमीना और संजना के शरीर पर छह-छह जगहों पर चोट आई। एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मृतकों ने विषैला पदार्थ खाया था या नहीं, यह बिसरा रिपोर्ट के बाद ही पता चलता है। सभी लोगों की मौत चार घंटे के अंदर हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed