{"_id":"5de8989a8ebc3e5496155b93","slug":"delhi-nirvana-nursing-home-dr-kukreja-his-lady-friend-death-police-suspect-third-person-involvement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"62 के डॉक्टर और 51 की प्रेमिका की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, तीसरे शख्स ने दिया वारदात को अंजाम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 के डॉक्टर और 51 की प्रेमिका की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, तीसरे शख्स ने दिया वारदात को अंजाम!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
इसी कार में मिले थे डॉक्टर कुकरेजा और एमडी के शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-15 स्थित निर्वाण अस्पताल के मालिक डॉ. ओम प्रकाश कुकरेजा (62) और उनकी एडमिन इंचार्ज सुतापा मुखर्जी (51) का शव बुधवार सुबह कार से बरामद हुआ। सुतापा के सीने में दो और डॉ. कुकरेजा के सिर में एक गोली लगी थी। डॉ. कुकरेजा के अपार्टमेंट से कुछ ही दूरी पर खड़ी उनकी फोक्सवैगन वेंटो कार का लॉक अंदर से बंद था। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर शव निकाले। अब इस मामले में पुलिस अपनी जांच तीसरे शख्स को लेकर भी कर रही जिसने इन दोनों को मारने का काम किया हो, आगे जानिए कौन है ये शख्स....
2 of 7
डॉ. कुकरेजा(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
क्या वाकई डॉ. कुकरेजा ने सुतापा की हत्या कर खुद को गोली मारी या इस पूरे कांड के पीछे कोई अन्य शख्स है। रोहिणी जिला पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है। छानबीन से साफ है कि डॉ. कुकरेजा और सुतापा मुखर्जी के बीच खासी नजदीकियां थीं। दोनों दो दशक से ज्यादा समय से साथ काम कर रहे थे। पुलिस नजदीकियों के साथ ही संपत्ति को लेकर हुए किसी विवाद की वजह से वारदात के पहलू पर जांच कर रही है।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने दावा किया है कि सुतापा मुखर्जी डॉ. कुकरेजा पर शादी का दबाव बना रही थीं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को इस दावे में दम नजर नहीं आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि डॉ. कुकरेजा 62 साल और सुतापा 50 साल से अधिक आयु के थे। दोनों के अपने-अपने परिवार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सुतापा मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रॉपर्टी या किसी अन्य कारण की वजह से हत्या और खुदकुशी के पहलू से जांच कर रही है। छानबीन से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 25 साल पहले डॉ. कुकरेजा समयपुर बादली में क्लीनिक चलाते थे। वहां सुतापा ने नर्स की नौकरी शुरू की। धीरे-धीरे डॉ. कुकरेजा ने क्लीनिक का विस्तार किया तो सुतापा की हैसियत भी बढ़ गई।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
2005 में डॉ. कुकरेजा ने रोहिणी सेक्टर-15, मानव चौक पर मल्टी स्पेशियलिटी निर्वाण अस्पताल की शुरुआत की। सुतापा अस्पताल में डॉ. कुकरेजा के बाद नंबर-2 की हैसियत पर काम करने लगीं। किसे नौकरी पर रखना है, किसे कितना वेतन देना है जैसे सारे काम सुतापा ही देखती थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।