{"_id":"5da551878ebc3e01702d238f","slug":"ghaziabad-missing-law-student-dead-body-found-in-ex-landlord-room-cyber-cafe-reveal-murder-mystery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः लॉ छात्र पंकज के साइबर कैफे को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा, सुलझा सकता है हत्या की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः लॉ छात्र पंकज के साइबर कैफे को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा, सुलझा सकता है हत्या की गुत्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एलएलबी छात्र पंकज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साहिबाबाद की गिरधर कॉलोनी से नौ अक्तूबर को लापता हुए बीए एलएलबी के छात्र का शव सोमवार को कॉलोनी में ही पूर्व मकान मालिक के घर से बरामद हुआ। शव घर के बेसमेंट में छह फीट गहरे और दो फीट चौड़े गड्ढे में दबाया था। ऊपर से पक्का प्लास्टर कर दिया था। अब इस मामले में पंकज के साइबर कैफे को लेकर जो बात सामने आ रही है वह हत्या की गुत्थी को सुलझा सकती है। कहा जा रहा है कि साइबर कैफे से जुड़ा कुछ ऐसा राज है जो उसके हत्या की वजह बन गया। आगे पढ़िए पूरी स्टोरी...
2 of 5
llb student pankaj
- फोटो : अमर उजाला
पंकज अपना खर्च चलाने के लिए गिरधर कालोनी में साइबर कैफे चलाता था और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। वह आरोपी के चारों बच्चों को भी ट्यूशन देता था। पंकज की गैर मौजूदगी में बच्चे ही साइबर कैफे की देखरेख करते थे। परिजनों का आरोप है कि साइबर कैफे लेने के लिए ही आरोपी दबाव बना रहे थे। भाई मनीष सिंह ने बताया कि पंकज गिरधर कॉलोनी में चार साल से रमेश के मकान में रहता था।
3 of 5
llb student pankaj
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व मकान मालिक मुन्ना के दो बेटे और दो बेटियां पंकज से ट्यूशन पढ़ती थीं। मुन्ना के बच्चे पंकज की अनुपस्थिति में साइबर कैफे की देखभाल भी करते थे। उनका आरोप है कि आरोपी की पत्नी ने पंकज को अपने घर पर रहने को कहा था। इसके बाद से वह वहां रहने लगा। करीब एक माह रहने के बाद मुन्ना ने पंकज पर साइबर कैफे देने का दबाव बनाया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
llb student pankaj
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज वहां से कमरा खाली कर कॉलोनी निवासी नवीन त्यागी के यहां रहने लगा। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी मुन्ना और उसकी पत्नी पंकज को धमकाने लगे। पंकज ने अपने भाई को फोन पर यह बात बताई थी। उन्होंने आकर मामले का हल कराने को कहा था। नौ अक्तूबर को आखिरी बार पंकज को कालोनी में देखा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
llb student pankaj
- फोटो : अमर उजाला
कॉलोनीवासियों ने बताया कि पंकज के लापता होने के बाद कॉलोनी के गेट पर लगे सीसीटीवी को देखा गया तो बुधवार सुबह 9:57 बजे पंकज लोवर - टीशर्ट में सेब खाते हुए अंदर की ओर आते दिखा। कॉलोनीवासियों ने बताया कि पुलिस को पंकज के मोबाइल का आखिरी लोकेशन झंडापुर टावर का मिला। जो आरोपी के मकान और रेलवे लाइन के पास में ही है। पंकज के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुन्ना को पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।