{"_id":"5da2ee168ebc3e016c13ab82","slug":"prem-nagar-boy-ashu-set-himself-on-fire-in-police-station-after-facebook-live","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता की बेईज्जती करते रहे आरोपी, पुलिस ने भी नहीं की मदद, कुछ नहीं कर पाया तो खुद को ही लगा ली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की बेईज्जती करते रहे आरोपी, पुलिस ने भी नहीं की मदद, कुछ नहीं कर पाया तो खुद को ही लगा ली आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 13 Oct 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आशु ने थाने में लगा ली आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरेआम पिता की पिटाई करने वाले मनचले बदमाशों और उन्हें बढ़ावा देने वाली पुलिस के लापरवाह रवैये से आहत एक बेटे के खुद को आग की लपटों के हवाले कर देने वाले वीडियो ने देखने वालों के भीतर तक सिहरन पैदा कर दी थी। प्रेम नगर के रहने वाले 24 वर्षीय आशु ने शुक्रवार को प्रेम नगर थाने में फेसबुक पर लाइव वीडियो बना कर खुद को आग लगा ली। दुनिया देखती रह गई, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया। आशु ने अपने इस फैसले के पीछे प्रेम नगर पुलिस को जिम्मेदार ठहराया था। इस घटना ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आशु के साथ ऐसा क्या हुआ था कि उसने थाना परिसर में इतना बड़ा कदम उठा लिया?
2 of 5
आग लगाता आशु
- फोटो : अमर उजाला
हर बेटे की तरह आशु भी अपने पिता और उनके मान-सम्मान से बेहद प्रेम करता था। दशहरे के दिन जब देशभर के लोग मेले-झूले का आनंद ले रहे थे, तब आशु और उसके पिता के साथ अनजाने में ऐसी घटना हो गई जिसके कारण आग में झुलसा हुआ आशु आज सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।
3 of 5
आशु ने थाने में खुद को लगा ली आग
- फोटो : अमर उजाला
दशहरे की शाम आशु अपने पिता यादराम के साथ मेला देखने गया था। भीड़-भाड़ में आशु का कंधा अमनदीप और हरदीप से टकरा गया, जिससे अमनदीप के हाथ से मोबाइल गिरकर टूट गया। इसपर दोनों युवक गुस्सा हो गए और बीच रास्ते में सबके सामने आशु और उसके पिता की पिटाई कर दी। आशु ने प्रेम नगर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों का मन बढ़ता गया और वे यादराम को पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। आशु के परिवार में लोगों को डर लग रहा था, लेकिन पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फोन कॉल
- फोटो : अमर उजाला
आशु ने जांच अधिकारी हवलदार संदीप को फोन पर धमकी की जानकारी देनी चाही, लेकिन उन्होंने आशु का फोन नहीं उठाया। शुक्रवार को आरोपी युवकों ने आशु और उसके पिता पर सरेआम अपमानजनक टिप्पणी की। आशु ने सबकुछ देखा-सुना, लेकिन कुछ नहीं कर पाया। इनसब के बाबजूद पुलिस का लापरवाह रवैया उसे और परेशान कर रहा था। अपने पिता का ऐसा अपमान देख वह भावुक हो गया। इसके बाद बेबस आशु सीधा प्रेम नगर थाने पहुंचा और किरासन तेल डाल कर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
5 of 5
आक्रोशित लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद आशु के परिवार वालों के साथ-साथ इलाके के लोगों का भी गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग शनिवार को प्रेम नगर थाने पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। लोग इस घटना के दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थाने पर पहुंचे सैकड़ों लोगों को पुलिस ने पहले ही बेरीकेड लगाकर रोक दिया था। बाद में आशु के पिता ने पुलिस से युवकों और उनके पिता के खिलाफ शिकायत की। वहां पहुंचे जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।