फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस लापता कारोबारी पराग को 11 दिन से ढूंढ रही थी पुलिस, वो मर्जी से गया था कोलकाता, साथ में रखा था जहर, ये है मामला

Sat, 07 Nov 2020 05:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Nov 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad businessman parag ghosh who was missing for 11 days has himself gone to kolkata know full matter
पराग घोष - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद से 27 अक्तूबर को लापता हुए कारोबारी पराग घोष के अपहरण के कयास पर विराम लगाते हुए पुलिस ने 11वें दिन शुक्रवार सुबह उन्हें कोलकाता के होटल से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते अपनी मर्जी से जाने की बात कबूल की है। पुलिस की टीम पराग घोष को लेकर शुक्रवार शाम की फ्लाइट से कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुई। कारोबारी के सकुशल बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों के चेहरे खिल उठे। हालांकि वह कहां-कहां होते हुए कोलकाता पहुंचे और अपने साथ में जहर लेकर क्यों घूम रहे थे पढ़ें पूरी खबर....

Ghaziabad businessman parag ghosh who was missing for 11 days has himself gone to kolkata know full matter
गाजियाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि ग्रॉसरी कारोबारी पराग घोष को तलाशने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस की टीमों ने गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चार स्थानों पर पराग घोष कैद मिले। इसके अलावा 500 से अधिक मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली गई। इंदिरापुरम में ट्रेस होने के बाद पुलिस की टीमों ने 100 से अधिक घरों में जाकर पराग घोष को ढूंढा था। दिल्ली के गाजीपुर टोल और सराय काले खां में पराग घोष खुद ही अपनी कार ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इससे जाहिर था कि पराग घोष खुद ही गए हैं। उनके साथ किसी तरह की आपराधिक घटना नहीं हुई है।

Ghaziabad businessman parag ghosh who was missing for 11 days has himself gone to kolkata know full matter
पराग घोष का परिवार - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि कारोबारी का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में उन्हें ट्रेस करना बेहद मुश्किल था। कड़ी मशक्कत व दिनरात की मेहनत के बाद शुक्रवार सुबह कोलकाता के न्यू मार्केट स्थित होटल कॉटिनेंटल गेस्ट हाउस से उन्हें सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया है कि वह आर्थिक तंगी के चलते खुद ही घर से चले गए थे। घर से निकलने के बाद उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। इसके बाद वह किसी जानकार या परिजन के संपर्क में भी नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad businessman parag ghosh who was missing for 11 days has himself gone to kolkata know full matter
पुलिस ने व्यापारी पराग घोष को सकुशल बरामद किया - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल घूमे, उसके बाद दिल्ली में कार खड़ी कर कोलकाता पहुंचे
एसएसपी ने बताया कि 27 अक्तूबर को घर से निकलने के बाद पराग घोष ने इंदिरापुरम स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकाले और फिर पास के ही एक मॉल में गए। 28 अक्तूबर को वह दिल्ली में रहे और फिर 29 अक्तूबर को कार लेकर पंजाब-हरियाणा होते हुए हिमाचल घूमने चले गए। गत तीन नवंबर को पराग हिमाचल से वापस कार लेकर दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास निजी पार्किंग में कार खड़ी की और पांच नवंबर को ट्रेन से कोलकाता पहुंच गए। कोलकाता पहुंचने का पता लगते ही पुलिस टीम फ्लाइट के जरिये वहां भेज दी गई। शुक्रवार सुबह उन्हें होटल से बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
Ghaziabad businessman parag ghosh who was missing for 11 days has himself gone to kolkata know full matter
पराग घोष - फोटो : अमर उजाला

अपने ही नाम से लिए नए सिम से मिला सुराग
पुलिस के मुताबिक पराग घोष ने इंदिरापुरम स्थित एटीएम से पैसे निकालने के बाद नया सिम और मोबाइल खरीदा। इस नंबर से उन्होंने किसी जानकार या परिजन से बात नहीं की। मोबाइल नेटवर्किंग कंपनी के जरिये पराग घोष के नाम से नया मोबाइल नंबर इश्यू होने का पता लगते ही पुलिस ने नया नंबर ट्रेस कर लिया। इसी के जरिये पुलिस पराग घोष तक पहुंची।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed