साहिबाबाद के टीला-भोपुरा रोड पर आम आदमी पार्टी नेता का शव कार में मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। समलैंगिक संबंधों का खुलासा होने के डर से मुख्य आरोपी तैयब ने दो साथियों के संग मिलकर आप नेता की जिंदा जलाकर हत्या की थी।
2 of 6
AAP leader naveen murder
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि मृतक ने उसकी संबंध बनाते समय की अश्लील वीडियो बना ली थी, जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। दोनों मिलकर कई बार दिल्ली के थ्री और फाइव स्टार होटल में गे पार्टी का आयोजन कर चुके थे। पुलिस ने आरोपियों से चार लाख 85 हजार रुपये, नवीन का मोबाइल और घटना में प्रयोग हुई स्कूटी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी तैयब, तालिब निवासी मुरादनगर और समर खान निवासी भोजपुर हैं।
3 of 6
नवीन कुमार (फाइल फोटो), जली हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी तैयब ने पूछताछ में बताया कि उसके और आप नेता के समलैंगिक संबंध थे। दोनों करीब डेढ़-दो साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ढाई साल पहले एक गे पार्टी में मिले थे। तैयब ने बताया कि मृतक नवीन पिछले कई महीने से उसके साथ लिव इन में रहने का दबाव बना रहा था। नवीन ने एक बार उसकी और अपनी अश्लील वीडियो बना ली थी, जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा था।
4 of 6
AAP leader naveen murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके डर से ही उसने आप नेता की हत्या की योजना बनाई। उसने चार अक्तूबर की शाम को उसे लोनी फोन कर बुलाया। इसके बाद उसने उसे हलवा खिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला दिया था। नवीन बेहोशी की हालत में चला गया। इस बीच उसने नवीन के आईफोन को लेकर उसका नेट बैंकिंग का पासवर्ड पूछकर अपने खाते में सात लाख 85 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए और उसका मोबाइल और अन्य सामान भी ले लिया। देर रात वह टीला मोड़ के पास पहुंचे और कार में बेहोशी की हालत में बैठे नवीन पर पेट्रोल डालकर कार समेत जिंदा जला दिया। इसके बाद तीनों आरोपी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए।
5 of 6
AAP leader naveen murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को न चले पता, मोबाइल की लोकेशन कर दी थी चेंज
एसएसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद तैयब ने नवीन के मोबाइल पर कई घंटे तक फेसबुक का प्रयोग किया था, जिससे पुलिस को लोकेशन बदली हुई मिले और वह उसे न पकड़ सकें।