फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अम्मा रसोई की तरह दिल्ली में खुलेगी गंभीर रसोई, 24 दिसंबर से मिलेगा एक रुपये में भर पेट खाना

Tue, 22 Dec 2020 06:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Dec 2020 06:32 PM IST
सार

- गांधी नगर इलाके में मिलेगा गुरुवार से एक रुपया में भर पेट दिन का खाना
- एक प्लेट खाने में चावल, दाल और दो सब्जियां मिलेंगी
- अगले महीने कोंडली विधानसभा क्षेत्र में भी खुलेगी इस तरह की रसोई
- भाजपा सांसद व क्रिकेटर गौतम गंभीर का ड्रीम प्रोजेक्ट है

विज्ञापन
gautam gambhir to launch gambhir rasoi in delhi for poor full thali food in one rupee only know all about it
दिल्ली में खुलेगी गंभीर रसोई, एक रुपये में भरपेट खाना मिलेगा - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण भारत की अम्मा रसोई की तर्ज पर अब दिल्ली में भी इस तरह की रसोई में खाना मिलेगा। महज एक रुपया में इस रसोई में लजीज व्यंजन के साथ भूख मिटाई जा सकेगी। पूर्वी दिल्ली में इस तरह की रसोई खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है। गुरुवार यानी 24 दिसंबर से ही भूखे लोगों का पेट इस कैंटीन से भरेगा। आगे पढ़ें इस रसोई के बारे में सबकुछ...

gautam gambhir to launch gambhir rasoi in delhi for poor full thali food in one rupee only know all about it
गौतम गंभीर की जन रसोई के दृश्य - फोटो : Amar Ujala

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक रुपया में खाना मिलेगा। अम्मा रसोई की तरह खुलने वाली यह रसोई जल्द ही कोंडली विधानसभा क्षेत्र में भी खुलेगी। दोपहर का खाना महज एक रुपये में लोग खा सकेंगे। पूर्वी दिल्ली के सांसद व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के गरीबों को खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है। यह गंभीर का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है।

gautam gambhir to launch gambhir rasoi in delhi for poor full thali food in one rupee only know all about it
गंभीर रसोई के दृश्य - फोटो : अमर उजाला

योजना के अनुसार दिल्ली के सभी विधानसभा में इस तरह की गंभीर रसोई खोलने की योजना है। इस रसोई में ही खाना बनेगा। एक प्लेट में चावल, दाल और दो सब्जियां मिलेंगी। इसमें टोकन सिस्टम होगा। टोकन लेने के बाद लोग इस कैंटीन में बैठ कर खाना खा सकेंगे। न तो बाहर खाना खा सकेंगे और न ही लोग खाना घर लेकर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir to launch gambhir rasoi in delhi for poor full thali food in one rupee only know all about it
gambhir rasoi - फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़ी बात भूख मिटाने के लिए दोबारा मांगने पर भी चावल-दाल व सब्जिया मिलेंगी। यह रसोई चार-पांच घंटे खुलेगी। गुरुवार को इस रसोई का उद्घाटन पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर करेंगे। रसोई में गंभीर के किक्रेट का सफर भी देखने को मिलेगा। फोटोग्राफ के माध्यम से पूरी रसोई को सजाया गया है।
विज्ञापन
gautam gambhir to launch gambhir rasoi in delhi for poor full thali food in one rupee only know all about it
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
उल्लेखनीय है कि इस तरह की योजना पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी शुरू की थी। हालांकि एक रुपये की जगह 10 रुपये में पूड़ी-सब्जी खाने को दी जाती है। लेकिन गंभीर की रसोई में एक रुपये में भरपेट खाना बैठा कर खिलाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed