साल 2018 आपके लिए एक नया बदलाव लेकर आया है। अब आपका मोबाइल नंबर 10 नंबरों के बजाय 13 नंबरों का हो जाएगा।
केंद्रीय संचार मंत्रालय ने बताया है कि 1 जुलाई 2018 के बाद नया नंबर लेने पर 13 अंकों का मोबाइल नंबर मिलेगा। मंत्रालय ने सभी राज्यों को इस संबध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बीएसएनएल ने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में इस संबध में निर्णय लिया गया है।
आपको बता दें कि आपका 10 अंकों का नंबर भी जल्द 13 अंकों का होगा। बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दिसंबर 2018 तक पुराने मोबाइल नंबर अपडेट होंगे। 13 अक्टूबर से आपके नंबर को 13 अंकों वाले नंबर में अपडेट करना शुरू कर दिया जाएगा। अभी ये प्रकिया कैसे होगी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
4 of 5
टेलीकॉम कंपनियां नए-नए ऑफर पेश कर रही हैं।
मोबाइल नंबर की नई सीरीज आने से सभी सेवाप्रदाता कंपनियों को अपना सिस्टम अपडेट करना होगा। इस संबंध में सभी सर्कल की टेलीफोन सेवा प्रदाता कंपनियों को आदेश जारी कर दिया गया है।
केंद्रीय संचार मंत्रालय की बैठक में कहा गया कि 10 अंकों के स्तर में अब नए मोबाइल नंबरों की गुंजाइश नहीं बची है। इस वजह से 10 से अधिक अंकों के नंबर का प्रस्ताव रखा गया है। मंत्रालय ने तय किया कि अब मोबाइल को 13 अंकों का नंबर प्रदान किया जाए।