फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्राइवर की लापरवाही से फ्लाइट छूटी तो कैब कंपनी भरेगी जुर्माना, आया बड़ा फैसला

Wed, 21 Feb 2018 12:30 PM IST
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Feb 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
Cab company will pay fines if the driver leaves the flight due to negligence
Uber cab

अगर कैब का इंतजार करने में यात्री का कोई भी नुकसान होता है तो कैब कंपनी ही उसकी भरपाई करेगी। 

Cab company will pay fines if the driver leaves the flight due to negligence
flight

कैब के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से यात्री की फ्लाइट छूट जाने के मामले में सुनवाई करते हुए उपभोक्ता फोरम ने यह टिप्पणी की है। फोरम ने इस मामले में मेरु कैब कंपनी को सेवा में कोताही का दोषी ठहराते हुए जुर्माना भी ठोका है। 

Cab company will pay fines if the driver leaves the flight due to negligence
flights delayed - फोटो : ANI

केशवपुरम निवासी टी वेंकटरमन को 3 नवंबर 2014 को 4.25 बजे टर्मिनल वन डी से वडोदरा जाना था। वहां पहुंचने के लिए उन्होंने 1 नवंबर को मेरु कैब की एडवांस बुकिंग की थी। कंपनी की ओर से रेफरेंस नंबर 31487964 दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cab company will pay fines if the driver leaves the flight due to negligence
हवाई सेवा - फोटो : अमर उजाला

साथ ही मैसेज के माध्यम से सूचना दी गई कि पिकअप से 20 मिनट पहले अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा, जिसमें कैब और चालक की जानकारी दी जाएगी। 3 नवंबर को 3.56 बजे मैसेज आया। फिर चालक ने फोन कर बताया कि वह निर्धारित समय पर पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
Cab company will pay fines if the driver leaves the flight due to negligence
दिल्ली टू इंफाल फ्लाइट - फोटो : File Photo
लेकिन वह नहीं पहुंचा। परेशान होकर उन्होंने कैब चालक को फोन किया, उसने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, कैब कंपनी के कस्टमर केयर से भी कोई मदद नहीं मिली। उपभोक्ता एयरपोर्ट नहीं पहुंच सका और उनकी फ्लाइट छूट गई। जिस कारण उन्हें बिजनेस में काफी नुकसान उठाना पड़ा। मामला उपभोक्ता फोरम में पहुंचा। फोरम ने मेरु कैब को सेवा में लापरवाही का दोषी बताते हुए आठ हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed