फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1.06 लाख सैलरी पाने वाले पूर्व OSD के हैं नवाबी ठाठ, साथ चलता है लक्जरी कारों का काफिला

Mon, 24 Apr 2017 10:47 AM IST
सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा
सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 24 Apr 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
former OSD Yashpal tyagi gets 1 lakh salary, use to convoy of luxury cars
पूर्व ओएसडी के घर पड़ा छापा - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) यशपाल त्यागी का वेतन 1.06 लाख रुपये था, लेकिन ठाठ करोड़पतियों जैसे हैं। त्यागी की लक्जरी कार के साथ तीन से चार कारों का काफिला चलता है। साथ ही उनके साथ सिक्योरिटी गार्डे्स की फौज रहती है। शुक्रवार को पूर्व ओएसडी के घर के बाहर से कुछ कारें नहीं दिखी। बृहस्पतिवार को कारों में आयकर विभाग को छिपाकर रखे गए दस्तावेज मिले थे।

साथ चलता था चार कारों का काफिला

former OSD Yashpal tyagi gets 1 lakh salary, use to convoy of luxury cars
osd raid

त्यागी के स्टाफ से मिली जानकारी के मुताबिक जब भी वे कहीं जाते हैं तो उनके साथ तीन से चार कारों का काफिला चलता है। इनमें इनके निजी सुरक्षाकर्मी होते हैं। त्यागी काफिले में एक रंग की कारें पसंद करते हैं। वे ऑडी और मर्सिडीज जैसी लक्जरी कारों में चलना पसंद करते हैं। वहीं नोएडा प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व ओएसडी को हर माह 1.06 लाख रुपये वेतन मिलता था। वे यूपीएसआईडीसी कानपुर से  अक्तूबर 2006 को नोएडा प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर आए थे और सात जून 2012 तक प्राधिकरण में रहे थे। 

आयकर विभाग ने मारा था छापा

former OSD Yashpal tyagi gets 1 lakh salary, use to convoy of luxury cars
osd raid

बता दें कि बृहस्पतिवार को आयकर विभाग नोएडा की टीमों ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) यशपाल त्यागी के 5 ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमें अकूत संपत्ति सामने आई हैै। सेक्टर- 15ए में तीन प्रॉपर्टी, सेक्टर- 50 स्थित कोठी और सेक्टर-127 में टीम ने छापा मारा था। जांच में अकूत संपत्ति और करोड़ों की दौलत का पता चला था। इनमें दो होटल, जिनमें एक रेडिसन ब्लू होटल हरिद्वार और दूसरा होटल कंट्री इन होटल गोवा के अलावा यमुना एक्सप्रेस वे स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक अकाउंट में 60 करोड़ रुपये

former OSD Yashpal tyagi gets 1 lakh salary, use to convoy of luxury cars
osd raid

पूर्व ओएसडी के बैंक खाते में करीब 60 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन मिला था, जिनका वह जवाब नहीं दे पाए। इसके अलावा 50 करोड़ रुपए का एक और ट्रांजेक्शन मिला था। यह रकम कहां से आई, उसका जवाब नहीं दे पाए थे। पूर्व ओएसडी के सभी सुरक्षाकर्मियों का एक ड्रेस कोड है, जो कि सफारी सूट है। शुक्रवार को घर के बाहर निजी सुरक्षाकर्मियों का घेरा रहा।

विज्ञापन

आयकर विभाग ने जौहरी से कराया जेवरात का आंकलन

former OSD Yashpal tyagi gets 1 lakh salary, use to convoy of luxury cars
osd raid

नोएडा आयकर विभाग को सेक्टर- 50 स्थित यशपाल त्यागी की कोठी से जांच के दौरान तीन लाख 53 हजार 900 रुपए नकद मिला था। वहीं 26 लाख 50 हजार 570 रुपए की ज्वैलरी भी मिली थी। विभाग ने जौहरी को बुलाकर ज्वैलरी का वजनऔर कीमत का आंकलन कराया था। यह आंकलन दो गवाहों की मौजूदगी में कराया गया था। ज्वैलरी में सोने की चेन, सोने का कड़ा, मिक्स ज्वैलरी, हीरे के बुंदे, हीरे का पैंडेंट, पोलकी ज्वैलरी, हीरे की चूड़ियां और ब्रेसलेट, सोने का हार और सोने और हीरे की अंगूठी शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed