फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएए के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पांच हजार शरणार्थी, जाना चाहते थे भाजपा मुख्यालय, लौटाया

Sun, 19 Jan 2020 10:20 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 19 Jan 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Five thousand refugees reach Jantar Mantar to thank CAA
सीएए के समर्थन में शरणार्थियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में शनिवार को पांच हजार से अधिक शरणार्थी जंतर-मंतर पहुंच गए। ये पदयात्रा कर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए भाजपा मुख्यालय तक जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें रोके रखा और बाद में यहीं से लौटा दिया।
Five thousand refugees reach Jantar Mantar to thank CAA
सीएए के समर्थन में मार्च निकालते पाकिस्तानी हिंदू - फोटो : अमर उजाला
शरणार्थियों ने बताया कि ये सभी पाकिस्तान से आकर दिल्ली और हरियाणा के तमाम स्थानों पर लंबे समय से रह रहे हैं। शनिवार को सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक व दिल्ली के तमाम स्थानों से शरणार्थी 50 बसों में भरकर दक्षिणी दिल्ली स्थित भाटी माइंस की संजय कॉलोनी पहुंचे थे। यहां से दिन में 11 बजे शरणार्थियों की सभी बसें जंतर-मंतर पहुंचीं। 
Five thousand refugees reach Jantar Mantar to thank CAA
सीएए के समर्थन में मार्च निकालते पाकिस्तानी हिंदू - फोटो : अमर उजाला
यहां से दोपहर में 1 बजे इन्हें भाजपा मुख्यालय जाकर मौजूदा सरकार को धन्यवाद देना था। जंतर-मंतर पहुंचे शरणार्थियों में महिलाओं, बच्चों समेत बड़ी संख्या में बुजुर्ग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five thousand refugees reach Jantar Mantar to thank CAA
सीएए के समर्थन में मार्च निकालते पाकिस्तानी हिंदू - फोटो : अमर उजाला
शरणार्थियों के इस हुजूम की अगुवाई भारतीय ऑड समाज सेवा संघ (बीओएसएसएस) कर रहा था। संघ के सदस्य नेमचंद ने कहा कि सरकार को अब शरणार्थियों के फार्म भराकर नागरिकता देनी शुरू कर देनी चाहिए। 
विज्ञापन
Five thousand refugees reach Jantar Mantar to thank CAA
वीएचपी ने सीएए का समर्थन किया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि सीएए ने शरणार्थियों को देश की नागरिकता दिलाई है। सरकार ने सीएए लागू कर किसी का हक नहीं छीना है। फिर भी पता नहीं क्यों लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed