दिल्ली में दोपहर के करीब ढाई बजे इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में काम करने वाली तीनों युवतियां पायल, आयुषी, अमनदीप व रवि और संदीप दूसरी मंजिल के गोदाम में खाना खाने पहुंचे। सभी खाने में व्यस्त थे कि इन सभी ने सीढ़ियों से काला-गाढ़ा धुआं गोदाम की ओर आता देखा। सारा धुआं सीढ़ियों के रास्ते ही ऊपर पहुंच रहा था। गोदाम में आने-जाने के लिए यह ही सीढ़ियां थीं।
इन सभी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। हादसे में इकलौते जिंदा बचे संदीप ने उनसे न घबराने के लिए कहा। संदीप ने पायल का हाथ पकड़ा और धुएं के बीच सीढि़यों की ओर भागा। सीढ़ी पर पहुंचते ही पायल का हाथ उससे छूट गया और वह धुएं के बीच लुढ़कता हुआ नीचे पहुंच गया। इसके बाद संदीप को होश नहीं रहा।
2 of 15
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बाद में बचाव दल पहुंचा तो संदीप ग्राउंड फ्लोर पर अचेत हालत में मिला। दमकल विभाग के एडीओ सर्बजीत ने बताया कि उनकी टीम वहां पहुंची तो हालात बेहद खराब थे। पूरे शोरूम में काला धुआं भरा था। टीम ने अंदर घुसकर सबसे पहले संदीप को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। इसके बाद पानी डालते हुए टीम पहली मंजिल पर पहुंची।
3 of 15
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
धुएं के बाहर निकलने का नहीं था कोई रास्ता
आग यहीं से लगी थी। दूसरी मंजिल पर धुएं के बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में ऑक्सीजन मास्क लगाए दमकलकर्मियों ने दूसरी मंजिल की दीवार तोड़कर धुआं निकाला। बाद में अंदर पहुंचने पर तीनों युवतियां व एक युवक मिला।
4 of 15
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
उसको भी अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि यदि यहां शोरूम में धुआं निकलने के लिए वेंटिलेशन होता तो इनकी जान न जाती। आग पर शाम 4:10 बजे काबू पा लिया गया।
5 of 15
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
शुरुआती जांच में पता चला कि शोरूम में अग्नि सुरक्षा सुविधाओं की कमी थी। इमारत में अग्निशमन यंत्र मौजूद थे लेकिन नियमित रखरखाव और उनका इस्तेमाल न होने के कारण हादसा बड़ा हो गया। दूसरी मंजिल पर आपातकालीन गेट नहीं था। आग लगने की सूरत में बचकर निकलने का कोई रास्ता नहीं था।