फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आया हिंदी मीडियम का असली 'इरफान खान', जब लेने पहुंचा बेटे का एडमिशन तो प्रिंसिपल भी हैरान

Sat, 07 Apr 2018 01:43 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
film hindi medium story in real life, delhi man posed as jhuggi resident for son admission arrested
hindi medium

फिल्म हिंदी मीडियम में जो किरदार इरफान खान ने निभाया था वैसा ही एक शख्स दिल्ली में भी सामने आया है। वह जब अपने बेटे का एडमिशन कराने स्कूल पहुंचा तो प्रिंसिपल भी हैरान रह गए। (फाइल फोटो)

film hindi medium story in real life, delhi man posed as jhuggi resident for son admission arrested
nursery admission

लुटियन की दिल्ली में स्थित देश के नामी संस्कृति स्कूल में बेटे को दाखिला दिलाने के लिए व्यवसायी ने खुद को झुग्गी बस्ती वासी दिखा दिया। उसने ईडब्ल्यूएस कोर्ट से बड़े बेटे को दाखिला दिला दिया। छोटे बेटे को प्रवेश दिलाते समय फर्जीवाड़ा सामने आ गया। संस्कृति स्कूल की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। 

film hindi medium story in real life, delhi man posed as jhuggi resident for son admission arrested
Admission

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गौरव गोयल दालों की ट्रेडिंग करते हैं। वह 20 से ज्यादा विदेश यात्राएं कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में बड़े बेटे का ईडब्ल्यूएस कोटे से संस्कृति स्कूल में दाखिला करा दिया था। इसके लिए उन्होंने संजय कैंप झुग्गी बस्ती, चाणक्यपुरी का वोटर और आधार कार्ड बनवा लिया। साथ में गरीबी का आय प्रमाण पत्र भी बनवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
film hindi medium story in real life, delhi man posed as jhuggi resident for son admission arrested
nursery admission - फोटो : हिमांशु सोनी

अब छोटे बेटे के प्रवेश के समय उन्होंने जनरल कैटेगिरी में फार्म भरा। साथ में उसका सिबलिंग फार्म भी जमा किया। उन्होंने कहा कि अब आय ठीक हो गई है, इसलिए दोनों बेटों का दाखिला सामान्य श्रेणी में कराना चाहते हैं। संदेह होने पर स्कूल ने जांच कराई तो कई कागजात फर्जी निकले। संस्कृति स्कूल प्रशासन ने इसकी शिकायत पिछले सप्ताह चाणक्यपुरी थाने में की।

विज्ञापन
film hindi medium story in real life, delhi man posed as jhuggi resident for son admission arrested
नर्सरी दाखिले की पहली सूची देखते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो बड़े बेटे का बर्थ सर्टिफिकेट फर्जी निकला। पुलिस संजय कैंप झुग्गी बस्ती का आधार व वोटर कार्ड बनवाने की भी जांच कर रही है, क्योंकि कारोबारी दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके में रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed