गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
जेवर के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर मारी गई छात्रा के पिता
की बृहस्पतिवार को दनकौर के पास यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सड़क
दुर्घटना में मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों पर
कुचल कर हत्या करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। (सभी फोटोः ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा)
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
पीड़ित परिजनों ने ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों पर कुचल कर हत्या करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जेवर के एक गांव निवासी 11वीं की छात्रा के साथ गांव के कुछ लोगों ने 9 मई को घर में घुसकर गैंगरेप किया था।
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
इसके बाद आरोपियों ने केरोसिन डालकर उसे जलाकर मार दिया था। मामले में
ग्राम प्रधान के भतीजे समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है
कि पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष की एक युवती ने तुगलपुर
में रहकर चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था और नॉलेज पार्क में
रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
इसमें गैंगरेप पीड़िता का भाई भी शामिल बताया गया था। पुलिस ने उसे 29 मई
से हिरासत में ले रखा था। बृहस्पतिवार को उसे पुलिस छोड़ने के लिए कह रही
थी। बेटे को छुड़ाने के लिए उसके पिता प्रकाश चंद चचेरे भाई घूरेलाल के साथ
बृहस्पतिवार सुबह बाइक पर ग्रेटर नोएडा के लिए निकले थे।
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
रास्ते में एक कार ने रांग साइड से आकर बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें
दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रकाश चंद ने
दम तोड़ दिया जबकि घूरेलाल की हालत गंभीर बनी हुई है।