फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडाः रेव पार्टी में पकड़े गए 192 युवक-युवतियों को भेजा जेल, हुए 6 सनसनीखेज खुलासे

Thu, 09 May 2019 07:10 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 May 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
Farmhouse given in 30 thousand For Rev Party In noida
नोएडा में रेव पार्टी - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर-135 स्थित इको फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी के लिए आयोजकों ने फार्म हाउस मालिक अमित त्यागी को 30 हजार रुपये दिए थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि चार पुरुष और छह महिलाओं ने पार्टी आयोजित की थी। इवेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी इन महिलाओं पर थी। सभी छह महिलाएं गिरफ्तार हैं। 
Farmhouse given in 30 thousand For Rev Party In noida
नोएडा में रेव पार्टी - फोटो : अमर उजाला
उधर मामले में पकड़े गए सभी 192 आरोपियों को रविवार रात करीब 12 बजे कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच की जा रही है। 
 
Farmhouse given in 30 thousand For Rev Party In noida
नोएडा की रेव पार्टी में पकड़े गए युवक - फोटो : राजन राय
शनिवार रात को एसएसपी वैभव कृष्ण ने सेक्टर-135 स्थित इको फार्म हाउस में छापेमारी की थी। इसमें बगैर अनुमति के शराब व तंबाकू परोसे जा रहे थे। पुलिस ने मौके से फार्म हाउस मालिक मंडोली, दिल्ली निवासी अमित त्यागी व उनके चार संचालक मित्र कपिल सिंह, पंकज शर्मा, अदनान व बालेश को  भी मौके से गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmhouse given in 30 thousand For Rev Party In noida
नोएडा में रेव पार्टी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद यमुना के किनारे बने फार्म हाउस मालिकों में डर व्याप्त हो गया है। दरअसल, यहां बिना अनुमति के यहां पार्टियां चलती रहती हैं। वहीं सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित जिला अदालत में कामकाज नहीं होने के कारण रेव पार्टी के आरोपी जमानत की अर्जी दाखिल नहीं कर पाए। आरोपियों के परिजन जमानत दिलाने के लिए दिन भर वकीलों से मुलाकात कर कानूनी पहलुओं की जानकारी जुटाते दिखे। 
विज्ञापन

एसएचओ- 49 करेंगे मामले की जांच

Farmhouse given in 30 thousand For Rev Party In noida
नोएडा एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में ईको फार्म से मिले हुक्का व अन्य नशीले पदार्थ - फोटो : अमर उजाला
रेव पार्टी के खुलासे व स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद एसएसपी ने एक्सप्रेसवे पुलिस को इससे दूर रखा था। इस पूरे घटनाक्रम में एसएसपी मौजूद थे। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी प्रशांत कपिल इस मुकदमा के वादी हैं। वहीं, कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल को इस मामले कर जांच अधिकारी बनाया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed