फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुसाइड नोट में लिखा: प्रिय मां तुम सबसे अच्छी हो, पर मैं मजबूत नहीं, मुझे खेद है...दसवीं के छात्र ने आत्महत्या से पहले बयां किया दर्द

Sat, 26 Feb 2022 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Feb 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
student commits suicide by jumping from 15th floor in Faridabad Allegations of molestation on school management and students
student commits suicide - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डिस्कवरी सोसायटी की छत से बृहस्पतिवार रात एक दसवीं के छात्र ने कूदकर जान दे दी। छात्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने स्कूल प्रबंधन पर परेशान करने के आरोप और अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक छात्र 16 वर्षीय गौरव (बदला हुआ नाम) डिस्कवरी सोसायटी में अपनी मां के साथ रहता था। वह डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद का छात्र था। उसकी मां इसी स्कूल में ललित कला की अध्यापिका है। मां ने शिकायत में कहा कि स्कूल के लड़के उनके बेटे को गे बुलाते थे। उनके बेटे को कई साल से परेशान किया जा रहा था। इस बारे में उन्होने स्कूल प्रबंधन को ईमेल से शिकायत दी थी। आरोप है प्रबंधन ने इस पर कार्रवाई नहीं की। मौखिक रूप से भी उन्होंने कई बार प्रबंधन से इस बारे में बात की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। लगातार प्रताड़ना से गौरव डिप्रेशन में आ गया। दिल्ली से उसका इलाज चल रहा था।
student commits suicide by jumping from 15th floor in Faridabad Allegations of molestation on school management and students
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले की डांट के बाद उठाया कदम 
गौरव की मां का कहना है कि 23 फरवरी को उसकी विज्ञान की परीक्षा थी। उसने सवाल समझने के लिए हेड मिस्ट्रेस ममता गुप्ता से मदद मांगी। आरोप है ममता गुप्ता ने उसे डांटा और कहा कि वह बीमारी का फायदा उठा रहा है।
student commits suicide by jumping from 15th floor in Faridabad Allegations of molestation on school management and students
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दावा है कि ममता ने गौरव और उसकी मां को काफी भला बुरा कहा, गौरव यह देख रोने लगा। छात्र डिस्लेक्सिया का मरीज था। वह इतना घबरा गया कि अगले दिन स्कूल भी नहीं जाना चाहता था, लेकिन मां के काफी समझाने के बाद मान गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
student commits suicide by jumping from 15th floor in Faridabad Allegations of molestation on school management and students
student commits suicide - फोटो : अमर उजाला
गौरव के जन्म से पहले ही पिता ने छोड़ा साथ
साल 2006 में गौरव की मां का अपने पति के साथ तलाक हो गया था। तब वह दो महीने की गर्भवती थी। उन्होंने अपने पिता के घर गौरव को जन्म दिया। इसके बाद से वह अकेले ही उसका पालन-पोषण कर रही थी। बृहस्पतिवार रात मां अपने पिता को दवाई देने उनके घर गई थी। 
 
विज्ञापन
student commits suicide by jumping from 15th floor in Faridabad Allegations of molestation on school management and students
इसी सोसाइटी में रहता था गौरव - फोटो : अमर उजाला
गौरव ने 15 मंजिला सोसायटी की छत से रात करीब दस बजे छलांग लगा दी। सोसायटी निवासियों ने उसे सेक्टर आठ एक अस्पताल में भर्ती कराया और मां को फोन पर सूचना दी। डाक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। घर से मिले सुसाइड नोट में गौरव ने लिखा है स्कूल प्रबंधन ने उसे मार दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed