फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक अंत: गे कहते थे स्कूल के साथी, परेशान होकर 17वीं मंजिल से कूदा छात्र, सुसाइड नोट में लिखा- स्कूल ने मुझे...

Fri, 25 Feb 2022 08:20 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Feb 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
10th class student jumped from 15th floor in faridabad boy in depression due to being called gay
मृत छात्र व परिजन - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डिस्कवरी सोसायटी की छत से बृहस्पतिवार रात एक दसवीं के छात्र ने कूदकर जान दे दी। छात्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने स्कूल प्रबंधन पर परेशान करने के आरोप और अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक छात्र 16 वर्षीय गौरव (बदला हुआ नाम) डिस्कवरी सोसायटी में अपनी मां के साथ रहता था। वह डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद का छात्र था। उसकी मां इसी स्कूल में ललित कला की अध्यापिका है। 


 

10th class student jumped from 15th floor in faridabad boy in depression due to being called gay
मृत छात्र की मां को दिलासा देती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मां ने शिकायत में कहा कि स्कूल के लड़के उनके बेटे को गे बुलाते थे। उनके बेटे को कई साल परेशान किया जा रहा था। इस बारे में उन्होने स्कूल प्रबंधन को ईमेल से शिकायत दी थी। आरोप है प्रबंधन ने इस पर कार्रवाई नहीं की। मौखिक रूप से भी उन्होंने कई बार प्रबंधन से इस बारे में बात की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। लगातार प्रताड़ना से गौरव डिप्रेशन में आ गया। दिल्ली से उसका इलाज चल रहा था। 

10th class student jumped from 15th floor in faridabad boy in depression due to being called gay
इसी सोसाइटी में रहता था गौरव - फोटो : अमर उजाला

दो दिन पहले की डांट के बाद उठाया कदम 
गौरव की मां का कहना है कि 23 फरवरी को उसकी विज्ञान की परीक्षा थी। उसने सवाल समझने के लिए हेड मिस्ट्रेस ममता गुप्ता से मदद मांगी। आरोप है ममता गुप्ता ने आरवी को डांटा और कहा कि वह बीमारी का फायदा उठा रहा है। दावा है कि ममता ने गौरव और उसकी मां को काफी भला बुरा कहा गौरव यह देख रोने लगा। इसके बाद वह स्कूल नहीं जाना चाहता था। काफी समझाने के बाद वह स्कूल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
10th class student jumped from 15th floor in faridabad boy in depression due to being called gay
मृत छात्र की मां - फोटो : अमर उजाला

गौरव के जन्म से पहले ही पिता ने छोडा साथ
साल 2006 में गौरव की मां का अपने पति के साथ तलाक हो गया था। तब वह दो महीने की गर्भवती थी। उन्होंने अपने पिता के घर गौरव को जन्म दिया। इसके बाद से वह अकेले ही उसका पालन-पोषण कर रही थी। बृहस्पतिवार रात मां अपने पिता को दवाई देने उनके घर गई थी। गौरव ने 15 मंजिला सोसायटी की छत से रात करीब दस बजे छलांग लगा दी। सोसायटी निवासियों ने उसे सेक्टर आठ एक अस्पताल में भर्ती कराया और मां को फोन पर सूचना दी। डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
10th class student jumped from 15th floor in faridabad boy in depression due to being called gay
मृत छात्र की मां व परिजन - फोटो : अमर उजाला

घर से मिले सुसाइड नोट में गौरव ने लिखा है स्कूल प्रबंधन ने उसे मार दिया। उसने हेड मिस्ट्रेस ममता गुप्ता व अन्य को इसका जिम्मेदार बताया है। थाना बीपीटीपी प्रभारी अर्जुन देव ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत व सुसाइड नोट के आधार पर ममता गुप्ता, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइट नोट को फारेंसिक जांच के लिए भिजवाया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed