{"_id":"62184d928c223a11411468f0","slug":"serial-killer-singhraj-used-to-take-the-evidence-home-after-the-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीरियल किलर की कहानी: हत्या के बाद सबूतों को घर ले जाता था सिंहराज, तीसरी मंजिल पर एक बक्से में मिले चौंकाने वाले सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरियल किलर की कहानी: हत्या के बाद सबूतों को घर ले जाता था सिंहराज, तीसरी मंजिल पर एक बक्से में मिले चौंकाने वाले सामान
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 25 Feb 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Serial killer Singhraj
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवती व तीन नाबालिगों से दुष्कर्म, छेड़छाड़ व हत्या के आरोपी सीरियल किलर सिंहराज मामले में एसआईटी ने तीन चार्जशीट दाखिल कर दी हैं। अभी तक जांच उन केसों की पूरी हुई है जिसमें मृतका नाबालिग थी। पुराने केस होने के कारण पुलिस इनमें ज्यादा सबूत नहीं जुटा पाई। आरोपी सिंहराज हत्या करने के बाद बचने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाता था। वह घटना को अंजाम देने के बाद मृतका के शरीर में पहनी गई पहचान की चीजों को अलग कर देता था, ताकि शव पहचानने में मुश्किल हो। सभी मामलों में उसने जो पहचान की चीजें अलग की थी। वह आरोपी के पास से बरामद हो गई हैं। चार्जशीट में उन चीजों को पुलिस ने सबूत बनाया है। सभी चीजों की शिनाख्त मृतका के परिजनों ने कर ली है। गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाते समय भी उनका जिक्र है। ये आरोपी को दोषी करार कराने में अहम सबूत साबित होंगे।
2 of 7
सीरियल किलर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
हॉस्पिटल के पास चाय की रेहड़ी लगाने वाली किशोरी की हत्या मामले में पुलिस ने 55 पेज की चार्जशीट तैयार की है। इसमें 23 गवाह हैं। जिसमें मुख्य रूप से शिकायतकर्ता मृतका के पिता, जांच के दौरान नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जयप्रकाश, पूरे मामले की वीडियो रिकार्डिंग करने वाले फोटोग्राफर, जांच टीम में शामिल अधिकारी आदि शामिल हैं।
3 of 7
Serial killer Singhraj
- फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी ने गले की चेन उतर ली थी। दूसरे केस में मृतका हॉस्पिटल में साफ सफाई का काम करने आती थी। हॉस्पिटल के दूसरे गार्ड को गवाह बनाया गया है। उसने मृतका को आरोपी के साथ बात करते देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Serial killer Singhraj
- फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी ने इसके पर्स को अपने पास रख लिया था। उसमें मृतका का फोटो भी लगा हुआ है। इस केस में 25 गवाह बनाए गए हैं। तीसरे मामले में करीब सवा सौ पेज की चार्जशीट है। मृतका साफ सफाई करने वाली किशोरी की सहेली थी।
विज्ञापन
5 of 7
सीरियल किलर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने हत्या के बाद उसकी घड़ी अपने पास रख ली थी। इस केस में मुख्य रूप से 27 गवाह हैं। मृतकाओं से जुड़ी पहचान की चीजों को आरोपी ने अपने घर की तीसरी मंजिल पर रखे एक बक्से में रख रखा था। सभी चीजों की पहचान परिजनों ने की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।