{"_id":"5dcf73068ebc3e54b639b196","slug":"faridabad-doctor-family-murder-case-accused-mukesh-fond-of-online-gambling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर परिवार हत्याकांड: आरोपी मुकेश ने बताया असली सच, इस शौक के बारे में जानकर पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर परिवार हत्याकांड: आरोपी मुकेश ने बताया असली सच, इस शौक के बारे में जानकर पुलिस हैरान
Sat, 16 Nov 2019 09:24 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 16 Nov 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
murders in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सेक्टर-7ए में डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता, पत्नी भारती, बेटी प्रियंका और दामाद सौरभ कटारिया हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुकेश एक्सरे कराने के बहाने घर में दाखिल हुआ था। पुलिस ने जानकारी दी कि मुकेश घर में चोरी की नीयत से दाखिल हुआ था क्योंकि वह बुरी तरह कर्ज में डूबा हुआ है। मुकेश को कसीनो और ऑनलाइन सट्टा खेलने का शौकीन है और इसके चलते वह बहुत सारा पैसा हार चुका था। वह अपनी इस आदत की वजह से पूरी तरह कर्ज में डूब चुका है।
murders in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
महज पांच लाख रुपये का कर्ज उतारने के लिए जिम ट्रेनर मुकेश डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता के घर जेवर चोरी करने गया था। इस दौरान उसने डॉक्टर सहित परिवार के चार लोगों को चाकू से गोदकर मार डाला। वह घर से कुछ नहीं ले जा पाया लेकिन परिवार द्वारा पहने हुए आभूषण लेकर ही फरार हो गया। आरोपी को बुधवार को शिरडी से गिरफ्तार किया गया था।
हत्याकांड का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग चार कहानियां सुना पुलिस को बरगलाता रहा
एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मुकेश से पूछताछ में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अपने तरीके से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने भी मुकेश से पूछताछ की तो वह पुलिस को बरगलाता रहा। उसने पुलिस को अलग-अलग चार कहानियां बताई। मगर पुलिस जब उससे सवाल जवाब करती तो वह अपनी ही कहानी में फंस जाता। इस तरह पुलिस ने उससे हर तरह से घुमा फिराकर पूछताछ की। उसकी बताई बातों को पूरी तरह सत्यापित किया और फिर इस हत्याकांड का खुलासा किया गया।

फरीदाबाद डॉक्टर परिवार हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को नहीं मिले अभी भी दो मोबाइल फोन
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश मौके से प्रियंका सहित तीन लोगों के मोबाइल फोन मौके से चोरी कर ले गया था। इस दौरान उसने प्रियंका का फोन सेक्टर-12 में टाउन पार्क के पास फेंक दिया था, जोकि पुलिस ने बरामद कर लिया था। मगर दो मोबाइल फोन के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस वह भी ढूंढ रही है।

murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन जुआ खेलता था
पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश सट्टा और ऑनलाइन जुआ खेलता था। इस कारण उस पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने चोरी का इरादा बनाया। मुकेश डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता के बेटा दर्पण का जिम ट्रेनर है। अक्तूबर में मुकेश ने दर्पण से जूते मंगवाए थे। वह उन्हें लेने के लिए सिर्फ एक ही बार उसके घर गया था। इस दौरान उसने देखा कि घर में दर्पण के बुजुर्ग माता-पिता ही रहते हैं। ऐसे में उसने तभी उनके घर में चोरी करने का इरादा कर लिया था। वारदात से चार-पांच दिन पहले ही मुकेश ने डबुआ मंडी के पास से एक चाकू खरीदा था।