फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के कारण अंत्येष्टि में नहीं पहुंचे गोल्डन बाबा के रिश्तेदार, वीडियो कॉल से किए अंतिम दर्शन

Thu, 02 Jul 2020 09:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Jul 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Famous Golden Baba died in aiims delhi no relative reach in last rites due to corona attend cremation through video call know about him
Golden baba - फोटो : Social media

गाजियाबाद के इंदिरापुरम की जीसी ग्रैंड सोसायटी में रहने वाले गोल्डन बाबा उर्फ सुधीर कुमार मक्कड़ का मंगलवार रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। वर्तमान में उनका इलाज एम्स में चल रहा था। बाबा के निधन के बाद कोविड-19 के कारण परिवार और रिश्तेदार सोसायटी में नहीं पहुंच सके। रिश्तेदार पुनीत ने बताया कि रिश्तेदारों व परिचितों को वीडियो कॉल से अंतिम दर्शन कराए गए। बाबा के निधन की खबर से सोसायटी में सन्नाटा पसरा है। रात में ही बाबा के पार्थिव शरीर को सोसायटी लाया गया था। सुबह करीब छह बजे पत्नी वीना मक्कड़ और परिजनों के अलावा उनके तमाम अनुयायी अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली रवाना हो गए। आगे जानिए उनके बारे में कई अनसुनी बातें...

Famous Golden Baba died in aiims delhi no relative reach in last rites due to corona attend cremation through video call know about him
golden baba

हरिद्वार व दिल्ली के आश्रम में गुजारते थे ज्यादा वक्त
सोसायटी के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनोद पांडेय का कहना है कि गोल्डन बाबा अपनी पत्नी वीना मक्कड़ और सुरक्षा गार्डों के साथ सोसायटी में करीब सात साल से रह रहे थे। वह महीने में ज्यादातर समय हरिद्वार और फिर दिल्ली स्थित आश्रम में गुजारते थे। सोसायटी में सिर्फ एक हफ्ते या उससे कम ही दिन के लिए आते थे। बताया गया कि सोसायटी में आने के बाद वह किसी ने ज्यादा नहीं मिलते थे। उन्हें लोगों ने कभी पार्क या लॉन में घूमते हुए भी नहीं देखा था।

Famous Golden Baba died in aiims delhi no relative reach in last rites due to corona attend cremation through video call know about him
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला

ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई थी तबीयत खराब
एक रिश्तेदार ने बताया कि मई से ही गोल्डन बाबा के शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगी थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। हालांकि कैंसर का इलाज पिछले एक साल से विभिन्न अस्पतालों में चल रहा था, जिसमें फोर्टिस और मेदांता भी शामिल हैं। तबीयत खराब होने की जानकारी परिवार और रिश्तेदारों को हुई तो सभी पत्नी वीना मक्कड़ को कई बार फोन कर गोल्डन बाबा के बारे में पूछते थे। कुछ दिनों तक बाबा की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। मंगलवार रात अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। बताया गया कि ऑक्सीजन की कमी से उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Golden Baba died in aiims delhi no relative reach in last rites due to corona attend cremation through video call know about him
golden baba - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दो कारें खड़ी करने के लिए सोसायटी में हुआ था झगड़ा
सोसायटी के लोगों ने बताया कि जीसी ग्रैंड में सभी लोगों को एक गाड़ी खड़ी करने की अनुमति है। पिछले दिनों गोल्डन बाबा अपने साथ दो गाड़ियां लेकर आए थे। जहां सिक्योरिटी गार्ड के दूसरी गाड़ी को खड़ा करने से मना करने पर विवाद बढ़ गया था। इस पर आरडब्ल्यूए के अन्य पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामले में समझौता करा दिया था, जिसमें उनकी सिर्फ एक गाड़ी को ही खड़े करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
Famous Golden Baba died in aiims delhi no relative reach in last rites due to corona attend cremation through video call know about him
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला

पत्नी के नाम पर जीसी ग्रैंड सोसायटी का फ्लैट
सोसायटी में लोग बाबा के निधन से दुखी हैं। सभी ने उनकी आत्म शांति के लिए कामना की है। एक व्यक्ति ने बताया कि गोल्डन बाबा और उनकी पत्नी सोसायटी में रिजर्व रहते थे। ये लोग आरडब्ल्यूए की बैठक में हिस्सा भी नहीं लेते थे। यह फ्लैट भी पत्नी वीना मक्कड़ के नाम पर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed