Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Acid Attack: फ्लिपकार्ट की लापरवाही आई सामने, दर्ज होगा केस, आगरा की कंपनी ने साइट के जरिए आरोपी को बेचा तेजाब

Mon, 19 Dec 2022 03:55 AM IST
आकाश दुबे पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 19 Dec 2022 03:55 AM IST
विज्ञापन
Dwarka Acid Attack Flipkart s negligence exposed case will be registered
इसी घर में दूसरी मंजिल पर रहता है पीड़िता का परिवार - फोटो : अमर उजाला

द्वारका जिले के मोहन गार्डन में 12वीं की छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट की लापरवाही सामने आई है। ऐसे में साइट के खिलाफ द्वारका पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं, फ्लिपकार्ट ने दिल्ली पुलिस को शनिवार देर रात पत्र के जरिये जवाब भेज दिया है। इसमें बताया गया है कि आगरा की एक कंपनी ने फ्लिपकार्ट के जरिए आरोपी सचिन को तेजाब बेचा था। दवाइयां बेचने वाली इस कंपनी ने 600 रुपये में 100 एमएल तेजाब बेचा था। द्वारका जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फ्लिपकार्ट की लापरवाही सामने आने की पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस दोनों कंपनियों को जल्द ही नोटिस जारी करेगी।

Trending Videos
Dwarka Acid Attack Flipkart s negligence exposed case will be registered
घटनास्थल दिखाता चश्मदीद - फोटो : अमर उजाला

द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को फ्लिपकार्ट को दो पत्र लिखे गए थे। पहले पत्र में पूछा गया था कि फ्लिपकार्ट के जरिए आरोपी को तेजाब किसने बेचा था। पूरी जानकारी क्या है।

Dwarka Acid Attack Flipkart s negligence exposed case will be registered
इसी जगह छात्रा पर हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला

दूसरे पत्र में पूछा गया था कि तेजाब जैसी चीजों को ऑनलाइन बेचने के दिशा-निर्देश क्या हैं। फ्लिपकार्ट ने पहले पत्र का शनिवार देर रात को जवाब दे दिया। इसमें कहा गया है कि आगरा की एक कंपनी ने सचिन को नाइट्रोनिक एसिड बेचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dwarka Acid Attack Flipkart s negligence exposed case will be registered
सुबह इसी जगह हमलावरों ने छात्रा पर फेंका था तेजाब - फोटो : अमर उजाला

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कंपनी ने बिना जानकारी जुटाए आरोपी को तेजाब कैसे बेच दिया। वहीं, पुलिस दूसरे पत्र के जवाब का इंतजार कर रही है। जवाब आने के बाद राय ली जाएगी, फिर कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Dwarka Acid Attack Flipkart s negligence exposed case will be registered
इसी मंजिल पर रहता है पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

मोहन गार्डन थाना पुलिस मुख्यालय के अलावा अन्य से कानूनी राय ले रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के ऊपर फेंके गए तेजाब से आंखें प्रभावित हुई हैं। छात्रा जल्द ही ठीक हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed