{"_id":"598820844f1c1be7218b45cd","slug":"due-to-wife-extra-marital-affair-husband-killed-two-of-his-daughter-in-gurugram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक, तो बेटियों की ईंट से कूच-कूच कर दी हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक, तो बेटियों की ईंट से कूच-कूच कर दी हत्या
Wed, 09 Aug 2017 02:40 PM IST
पवन कुमार सेठी/अमर उजाला, गुरुग्राम
पवन कुमार सेठी/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यू पालम विहार में कलयुगी पिता ने अपनी दो बेटियों के सिर में ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह आरोपी को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक बताई जा रही है। इसे लेकर पति-पत्नी में काफी लंबे समय से विवाद था। हालांकि उसकी पत्नी को गुरुग्राम आए हुए करीब एक महीना ही बीता था।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, मुकेश पत्थरों की घिसाई करता था। वह गुरुग्राम में काफी समय से रह रहा था। शादी के बाद कुछ समय तक पत्नी उसके साथ रही। मुकेश को काम के सिलसिले में बार-बार जगह बदलनी पड़ती थी। ऐसे में मुकेश ने पत्नी व बच्चों को दिल्ली के जहांगीरपुरी में उसके पिता के पास छोड़ रखा था। वह करीब एक महीने पहले ही गुरुग्राम आई थी। यहां उसका अक्सर पति से झगड़ा होता था।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश को शक था कि पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। इसको लेकर कई बार पहले भी पति-पत्नी में विवाद हो चुका था। नौबत मारपीट तक भी पहुंची थी। बताया जा रहा है कि फिलहाल पिछले आठ दिन से दोनों में मारपीट हो रही थी। पति अक्सर आरोप लगाता था कि दोनों बच्चियां उसकी नहीं हैं। ऐसे में उसने बच्चियों पर गुस्सा उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था। इस दौरान उसने दोनों बच्चियों को भी पीटना शुरू किया। इन्हें बचाने के लिए मां आई तो खफा होकर उसने डंडा लेकर उसे भी पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने क्लेश खत्म करने की बात कहकर बच्चियों के सिर पर ईंट से वार किए। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर बुलाया।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस ने गुनाह कबूलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बजघेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमसूद्दीन का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था तो उसने बच्चियों पर गुस्सा क्यों उतारा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।