फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंधी और बारिश में जिला अस्पताल की बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में इमरजेंसी के मरीजों का इलाज

Sun, 10 Jun 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 10 Jun 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
 District hospital under power cut , treatment of emergency under torch ligh
treatment in torch - फोटो : demo

नोएडा शहर में शनिवार दोपहर को आई आंधी और बारिश के दौरान जिला अस्पताल की लाइट चली गई। इस वजह से अस्पताल में अंधेरा छा गया। इमरजेंसी के अंदर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, ऐसे में स्टाफ को मोबाइल की टॉर्च जलाकर मरीजों का इलाज कराना पड़ा।




 

 District hospital under power cut , treatment of emergency under torch ligh
treatment in torch - फोटो : social media
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आंधी और बारिश की वजह से बिजली विभाग अस्पताल की लाइट काट देता है। सेंट्रल एसी होने की वजह से अस्पताल में बहुत कम खिड़कियां हैं, इस वजह से अस्पताल में अंधेरा छा गया। इमरजेंसी में कुछ दिखाई तक नहीं दे रहा था। ऐसे में स्टाफ को टॉर्च जलाकर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज कराना पड़ा। करीब 45 मिनट तक अस्पताल में लाइट नहीं आई। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर जलाने की कोशिश की, लेकिन वो भी नहीं चल पाया।

 
 District hospital under power cut , treatment of emergency under torch ligh
treatment in torch - फोटो : अमर उजाला
पैथोलॉजी लैब में बंद हुए टेस्ट
इस दौरान पैथोलॉजी लैब में जांच के लिए मशीनें लगी हुई थीं। लाइट के जाने से सारी मशीनें बंद हो गईं। इसके अलावा भी अलग-अलग विभागों में मशीनें चल रही थी, वे सभी बीच में बंद हो गईं। सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल ने बताया कि बिजली विभाग की तरफ से लाइट काट दी गई थी। अब ऑपरेशन थियेटर और इमरजेंसी की लाइट को सीधे जनरेटर से जोड़ दिया जाएगा, ताकि कभी ऐसे हालात होने पर परेशानी का सामना ना करना पड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 District hospital under power cut , treatment of emergency under torch ligh
treatment in torch - फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग को अस्पताल की लाइट नहीं काटनी चाहिए। अधिशासी अभियंता द्वितीय मनीष गुप्ता ने बताया कि बिजली विभाग की तरफ से ब्रेकडाउन ओर शटडाउन नहीं था। कोई तकनीकी दिक्कत अस्पताल में रही होगी। अस्पताल में 33 केवी की लाइन चालू है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed