{"_id":"21783e9dbcc4ad60668fd63ab4abe4c1","slug":"demolition-dtc-buses-fire-in-handover-of-several-bikes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: दिल्ली में सांप्रदायिक संघर्ष, डीटीसी की बसों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: दिल्ली में सांप्रदायिक संघर्ष, डीटीसी की बसों में तोड़फोड़
Wed, 30 Sep 2015 11:37 PM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: दिल्ली में सांप्रदायिक संघर्ष, डीटीसी की बसों में तोड़फोड़
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बदरपुर इलाके में युवक मानिकचंद की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने बुधवार सुबह जमकर बवाल काटा। हालांकि इलाके में मंगलवार से ही तनाव का माहौल था। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को भी युवक के शव को रखकर चक्का जाम व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बसों में तोड़फोड़ की और स्कूटी समेत पांच बाइकों को आग के हवाले कर दिया।
तस्वीरें: दिल्ली में सांप्रदायिक संघर्ष, डीटीसी की बसों में तोड़फोड़
2 of 5
लोगों ने पत्थरबाजी भी की। इसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ लोगों ने झगड़े को सांप्रदायिक रंग दे दिया, जिसके चलते दोनों समुदाय के लोग आमने सामने हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। बुधवार देर रात तक इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।
तस्वीरें: दिल्ली में सांप्रदायिक संघर्ष, डीटीसी की बसों में तोड़फोड़
3 of 5
गौरतलब है कि बदरपुर केताजपुर पहाड़ी इलाके में घर के बाहर हंगामा करने व शोर मचाने पर सोमवार को मानिक चंद (27) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बदरपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर एक आरोपी कादिम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिय। स्थानीय लोगों को आरोप था कि कादिम के साथ तीन और आरोपी हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। परिजनों व स्थानीय लोगों ने मानिकचंद के शव को जैतपुर मोड़, मथुरा रोड पर रखकर प्रदर्शन व चक्का जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी मौके से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: दिल्ली में सांप्रदायिक संघर्ष, डीटीसी की बसों में तोड़फोड़
4 of 5
बुधवार की सुबह मानिक चंद के परिजन और स्थानीय लोग शव को लेकर बदरपुर थाने की तरफ जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें जैतपुर मोड पर बारात घर के पास रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने शव को वहीं रखकर प्रदर्शन व नारेबाजी करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान आरोपी कादिम के कुछ समर्थक मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव शुरू हो गया। देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। मौके पर अन्य थानों से पुलिस को बुला लिया गया था।
विज्ञापन
तस्वीरें: दिल्ली में सांप्रदायिक संघर्ष, डीटीसी की बसों में तोड़फोड़
5 of 5
इसके बावजूद बवाल थमा नहीं। भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की करीब आधा दर्जन बसें और तीन क्लस्टर बसों में तोड़फोड़ की। इसके अलावा मौके पर खड़ी स्कूटी समेत पांच मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बवाल तीन से चार घंटे चला। आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए। बुधवार दोपहर को मानिक चंद के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।