फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली से पहले मातम में बदलीं खुशियां: मरने से एक घंटे पहले रितु ने किया था मां को कॉल, कहा- मैं हार गई हूं

Wed, 03 Nov 2021 09:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Nov 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi woman commit suicide before dying she calls last to mother says I have failed read full story
मृतका रितु - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में दिवाली से पहले एक घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। घरेलू कलह के कारण महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त रितु (26) के रूप में हुई है। महिला ने मरने से पहले अपनी मां को आखिरी बार फोन कर अपने कुछ ऐसा कहा था कि जिससे उसकी मां को अंदाजा भी न हुआ कि वो अपनी बेटी से आखिरी बार बात कर रही है। रितु ने आत्महत्या से पूर्व कोई सुसाइड नोट भी लिखा जिसके चलते पुलिस को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला और कैसे थे रितु के हालात जिसने उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया...

Delhi woman commit suicide before dying she calls last to mother says I have failed read full story
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रितु के आत्महत्या की सूचना मिलते ही रितु के परिजन उसकी ससुराल पहुंच गए। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो शव शाल के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर शव को लटकाया है।

Delhi woman commit suicide before dying she calls last to mother says I have failed read full story
जांच के लिए पहुंची पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस व क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक रितु अपने परिवार के साथ गली नंबर-12, ब्रह्मपुरी में रहती थी। दिसंबर 2017 में इसकी कर्मवीर नामक युवक से शादी हुई थी। फिलहाल इनके यहां तीन साल की बेटी व डेढ़ साल का बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi woman commit suicide before dying she calls last to mother says I have failed read full story
delhi police - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह करीब 11.00 बजे रितु ने अपने घर पर फांसी लगा ली। पति ने फौरन मोती नगर स्थित उसके मायके वालों को खबर दी। खबर मिलते ही परिवार वहां पहुंच गया। उसी दौरान पुलिस भी वहां थी। पुलिस ने मायके वालों की मौजूदगी में रितु का शव पंखे से उतारा। रितु की बहन सानिया ने बताया कि करीब 10 बजे उसकी बहन ने मां को कॉल कर जिंदगी से परेशान होने और हारने की बात कही थी।

विज्ञापन
Delhi woman commit suicide before dying she calls last to mother says I have failed read full story
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रोते-रोते रितु ने फोन काट दिया था। इसके बाद उसके जीजर कर्मवीर ने परिवार को रितु की मौत की खबर दी। परिजनों का आरोप है कि कर्मवीर और उसका परिवार रितु को बहुत बुरी तरह मारते-पीटते थे। इससे वह परेशान हो चुकी थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed