दो साल पहले बने प्रेमी के लिए जीबा ने पच्चीस साल पुराने रिश्ते का कत्ल कर दिया। दो साल पहले फेसबुक के जरिए जब मेरठ के रहने वाले शुएब से उसकी मुलाकात हुई तो कुछ ही दिनों में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर मिलने लगे। जीबा पति द्वारा पीटे जाने के बाद अपने शरीर के निशान शुएब को दिखाती। उसने शुएब से पति की हत्या कर उससे शादी करने की बात की। खुद पहले से शादीशुदा शुएब भी जीबा के प्यार में अंधा हो गया। उसने अपने जानकार के जरिए गाजियाबाद के सुपारी किलर से संपर्क किया। इसके बाद खुद ही छह लाख का इंतजाम कर वारदात को अंजाम दिलवा दिया।
2 of 5
मृतक मोइनुद्दीन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने से पूर्व जीबा के बताने पर शुएब ने कई माह रेकी की। हमेशा लोगों की भीड़ से पटे रहने वाले दरियागंज में मोइनुद्दीन की हत्या के पांच प्रयास किए गए। लेकिन विनीत कामयाब नहीं हो पाया। बाद में छठी बार में शुएब के साथ मिलकर विनीत ने मोइनुद्दीन की हत्या कर दी।
3 of 5
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में शुएब ने बताया कि उसका परिवार मेरठ में रहता है। चार साल पहले इसकी शादी हुई थी। उसके यहां एक बच्चा भी है। शुएब का हेल्थ सप्लीमेंट का कारोबार है। दो साल पहले जब उसकी जीबा से फेसबुक पर बात हुई तो वह उस पर लट्टू हो गया। दिल्ली आकर वह उससे मिला। जीबा ने बातचीत के बाद ही उससे शादी का प्रस्ताव रख दिया। जीबा ने बताया कि वह जल्द से जल्द पति से छुटकारा चाहती है, पति की हत्या के बाद वह तुरंत उससे निकाह कर लेगी।
4 of 5
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मोइनुद्दीन की हत्या की योजना बनाई गई। रेकी करने के बाद विनीत को दिल्ली बुलाया गया। विनीत ने एक-दो दिन के अंतराल पर पांच बार मोइनुद्दीन की हत्या का प्रयास किया, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वह कामयाब नहीं हो पाया। विनीत ने शुएब से कहा कि उसे एक अन्य सहयोगी की जरूरत पड़ेगी, जो बाइक पर सवार हो। उधर जीबा के दबाव के आगे शुएब खुद ही हत्या में शामिल होने के लिए तैयार हो गया।
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
शुएब ने मेरठ से अपने जानकार के जरिये पांच हजार रुपये में चोरी की अपाचे बाइक खरीदी और दिल्ली आ गया। बाद में विनीत को हथियार लेकर आने के लिए कहा गया। घटना वाले दिन मोइनुद्दीन का इंतजार करते रहे। जैसे ही मोइनुद्दीन वहां पहुंचा आरोपियों ने बेहद नजदीक से उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शुएब ने दरियागंज में ही बाइक छोड़ी और वापस मेरठ लौट गया। लेकिन पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर ही हत्याकांड से पर्दा उठा दिया।