फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: दिल्ली में सुबह से पड़ रही बारिश की फुहार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Wed, 13 Jul 2022 07:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 07:48 AM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast chance of rain in delhi on wednesday meteorological department issued yellow alert
दिल्ली में हुई झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala

राजधानी में मंगलवार की सुबह लोगों के लिए राहत भरी रही। अलसुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा। बारिश की हल्की फुहारों के साथ दोपहर तक मौसम खुशनुमान बना रहा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और धूप निकलने के साथ बढ़ी उमस ने लोगों के लिए आफत कर दी। बुधवार सुबह से ही पूरे एनसीआर में बारिश की फुहारें पड़ रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

delhi weather forecast chance of rain in delhi on wednesday meteorological department issued yellow alert
दिल्ली में हुई झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। ऐसे में सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर एक बजे तक हल्की फुहारों का दौर जारी रहा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज धूप निकलने की वजह से उमस बढ़ गई। इस वजह से लोगों को अधिक परेशानी हुई। 

delhi weather forecast chance of rain in delhi on wednesday meteorological department issued yellow alert
दिल्ली में हुई झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala

दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.8 मिमी व सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 2.1 मिमी  बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा पालम में 3.1 मिमी, लोधी रोड में 1.6 मिमी व रिज में 6.2 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 33.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 67 से 94 फीसदी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast chance of rain in delhi on wednesday meteorological department issued yellow alert
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

आज भी बारिश
बुधवार को भी बारिश का दौर जारी है। विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम पारा 32 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार से बारिश का दौर कम होगा व पारा चढ़ेगा। इसके बाद 18 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
delhi weather forecast chance of rain in delhi on wednesday meteorological department issued yellow alert
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी राहत - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान- 32 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:22 बजे
सूर्योदय का समय: 5:33 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर अधिक रहने की वजह से गर्मी का अहसास बना रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed