फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, उड़ानें और रेलगाड़ियां प्रभावित, गंभीर शीत लहर की भी संभावना

Tue, 20 Dec 2022 03:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Dec 2022 03:09 AM IST
विज्ञापन
Delhi Weather flights and trains affected due to fog in delhi
रेलवे ट्रैक पर छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में सोमवार को कोहरे ने अपनी दस्तक दे दी और आने वाले दिनों हालात खराब होने के आसार हैं। दिल्ली में कल सुबह करीब 8.30 बजे तक कई इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे। यह इस सीजन का पहला घना कोहरा रहा। इस कारण से पालम हवाई अड्डे पर तड़के साढ़े तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच दृश्यता 150-200 मीटर रही। कुछ समय बाद दृश्यता में सुधार हो गया। सुबह सात बजे तक दृश्यता 350 मीटर हो गई। इस दौरान करीब 25 हवाई सेवाएं 15-30 मिनट की देरी से संचालित हुईं। 50 से ज्यादा रेलगाड़ियां भी तीन से पांच घंटे की देरी से चलीं। उधर, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी गंभीर हो गया है।

Delhi Weather flights and trains affected due to fog in delhi
दिल्ली में कोहरा - फोटो : Social Media

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बहुत घने कोहरे व शीत लहर की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते बृहस्पतिवार से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से 6.4 डिग्री के बीच चल रहा था। सोमवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ।

Delhi Weather flights and trains affected due to fog in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में सबसे कम 5.8 न्यूनतम तापमान आया नगर मौसम केंद्र पर दर्ज हुआ। जाफरपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज हुई। यहां अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर पश्चिम भारत में पंजाब का आदमपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब इस हफ्ते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होगी। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Weather flights and trains affected due to fog in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मौसम विभाग ने हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ में अगले पांच दिन कोहरे के साथ शीत लहर चलने की संभावना जताई है। साल का अंत आते-आते तापमान में गिरावट होने के कारण सर्दी का ज्यादा अहसास होगा।

विज्ञापन
Delhi Weather flights and trains affected due to fog in delhi
छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

गंभीर शीत लहर की भी संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब से लेकर हरियाणा और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी कोहरे की चादर रहेगी। 20 दिसंबर को शीत लहर के साथ घना कोहरा, 21 दिसंबर को घने कोहरे के साथ गंभीर शीत लहर की संभावना है। 21, 22 व 23 दिसंबर के लिए कोहरे व शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मालूम हो कि दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच बहुत घना, 51 और 200 के बीच घना, 201 और 500 के बीच मध्यम और 501 और 1,000 मीटर दृश्यता होने पर हल्का कोहरा होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed