लंबे इंतजार और उमस भरी गर्मी के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम सोमवार से सुहावना बना हुआ है। तपती गर्मी के बाद अब लोग जमकर रिमझिम बरसते सावन का आनंद ले रहे हैं। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण पारा भी गिर गया है। हालांकि फरीदाबाद में यह बारिश आफत भी लाई है जहां कई रास्तों पर जलजमाव की स्थिति पैदा होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
सावन की बारिश में झूम उठा दिल्ली-एनसीआर, लेकिन कई इलाकों में जलजमाव से लोग परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक दिल्ली एनसीआर में बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बता दें कि एनसीआर में काले बादलों की आंख मिचौली के बाद मंगलवार देर रात झमाझम बारिश शुरू हुई, जो लगातार बुधवार सुबह तक होती रही। लगातार हुई बारिश के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में बारिश तेज हुई तो, कुछ जगह हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे तक दिल्ली में 21.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। सुबह 11 बजे तक हल्की बारिश होती रही। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 31.7 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दिन भर सुहाने मौसम के बाद दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बुधवार की रात बादल फिर से बरसे। इससे गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशगवार बना रखा है।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि गुरुवार और शुक्रवार को भी बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 और 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुरुवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार के बाद से दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।