फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रईसजादे ने सीआरपीएफ कैब को मारी टक्कर, पीएम की सुरक्षा में तैनात जवान की मौत

Sat, 20 Jul 2019 10:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 20 Jul 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
delhi teen in mercedes hits cab pm security personnel dead 2 crpf jawan injured accused held
दुर्घटना में पीएम की सुरक्षा में तैनात जवान नरेंद्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-एक में सादिक नगर के पास बृहस्पतिवार रात मर्सिडीज सवार रईसजादे ने रेडलाइट तोड़कर सीआरपीएफ कैब को टक्कर मार दी। हादसे में सीआरपीएफ के एक सिपाही की मौत हो गई जबकि दो जवान घायल हो गए।

delhi teen in mercedes hits cab pm security personnel dead 2 crpf jawan injured accused held
delhi accident - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्सिडीज चालक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वह लंदन में पढ़ाई कर रहा है और इन दिनों छुट्टियों में घर आया हुआ है। उसके पिता का नोएडा सेक्टर-2 में लोहे का कारोबार है। दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया, दुर्घटना अर्चना कॉम्प्लेक्स के पास सादिक नगर रेडलाइट पर रात करीब 10:59 बजे हुई।

delhi teen in mercedes hits cab pm security personnel dead 2 crpf jawan injured accused held
delhi accident - फोटो : अमर उजाला

मॉडल टाउन-दो निवासी सानिध्य गर्ग (19) साकेत से सीरी फोर्ट रोड होते हुए सादिक नगर रेडलाइट की ओर आ रहा था, जबकि कैब मूलचंद से चिराग दिल्ली की तरफ जा रही थी। युवक ने रेडलाइट तोड़कर कैब को टक्कर मार दी। उसकी कार पहले डिवाइडर और फिर पोल से टकराकर रुक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi teen in mercedes hits cab pm security personnel dead 2 crpf jawan injured accused held
delhi accident - फोटो : अमर उजाला

कैब में बैठे तीन सिपाही विनोद कुमार, बाबूलाल यादव और नरेंद्र बसवाल घायल हो गए, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर नरेंद्र की मौत हो गई। उसकी ड्यूटी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में थी। वह 15 साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था।

विज्ञापन
delhi teen in mercedes hits cab pm security personnel dead 2 crpf jawan injured accused held
delhi accident - फोटो : अमर उजाला

इस बीच, नरेंद्र के हताहत होने की खबर सुनकर अलवर से आ रहे उनके ससुर श्रीराम की गाड़ी का भी गुरुग्राम के पास एक्सीडेंट हो गया। घायल श्रीराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed