होरीलाल सोमवार रात घर के बाहर पत्नी रीना से खूब मजाक कर रहे थे, पत्नी के जल्द ही सास बनने और बहू के सेवा करने को लेकर मजाक किया जा रहा था, लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। मौत चुपके से होरीलाल के दरवाजे पर आई और चार जिंदगियों के साथ घर की खुशियां भी ले गई। दरअसल अगले ही महीने होरीलाल के बड़े बेटे आशु की शादी होने वाली थी। घर में उसी की तैयारी चल रही थी। बेटे की शादी को लेकर होरीलाल और रीना काफी खुश थे, लेकिन सब कुछ खाक में मिल गया। हादसे के बाद होरीलाल के इकलौते बचे बेटे की तो जैसे आंखे ही पथरा गई थीं। वह न तो कुछ बोल ही पा रहा था और न कुछ समझ पा रहा था। बाकी परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। रीना की छोटी बहन निशा तो बार-बार अपना होश ही खो दे रही थी। देर शाम को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए, जहां से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
आग से चार मौतें: चुपके से दरवाजे पर आई मौत, चार जिंदगियों के साथ ले गई घर की खुशियां, अगले महीने थी बड़े बेटे की शादी
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन