{"_id":"62d2e143ac956e1cbf141cae","slug":"delhi-security-agencies-allerted-as-they-got-information-about-the-terrorist-attack-later-found-it-mock-drill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi: आतंकी हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश, मौके पर पहुंचीं तो पता चला यह बस मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आतंकी हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश, मौके पर पहुंचीं तो पता चला यह बस मॉकड्रिल
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 16 Jul 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को देखते हुए मॉक ड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हैलो-हैलो, लाहौरी गेट के हरी टी-प्वाइंट पर आतंकी हमला हो गया है, कुछ लोगों ने राहगीरों को जख्मी कर दिया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष पर सुबह 10.54 पर यह कॉल हुई तो सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में लगभग सभी एजेंसियों मौके पर पहुंच गई।
2 of 5
मॉक ड्रिल का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि कुछ एजेंसियों को पहले से पता था कि यह महज एक मॉकड्रिल जबकि कुछ एजेंसियां इससे बिल्कुल अंजान थीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को मापने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया। कुछ देर के लिए स्थानीय लोग भी इसे सचमुच कर आतंकी हमला समझ बैठे। बाद में जब उनको पता चला कि यह एक मॉकड्रिल है तो उन लोगों ने भी राहत की सांस ली।
3 of 5
मॉक ड्रिल का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी की जांच के लिए इस तरह की मॉलड्रिल अभी कुछ दिनों चलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मॉक ड्रिल का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार हुए इस अभ्यास में कैट्स एंबुलेंस, दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, स्पेशल सेल, स्वात, बम निरोधक दस्ता, सिविल डिफेंस के अलावा लोकल पुलिस ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
5 of 5
मॉक ड्रिल का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
सुबह जैसे ही कॉल हुई, घटनास्थल पर एक-एक कर पांच से छह टीमें मौके पर पहुंच गईं। घटनास्थल को तुरंत खाली करवा लिया गया। हमले के दौरान तीन लोगों के घायल होने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इसके अलावा तीन आतंकियों को पकड़ने की मॉकड्रिल हुई। इस दौरान खुद पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी मौके पर मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।