फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई दिल्ली रेलवे चलाएगा खास अभियान, पॉलीथीन मुक्त होगा स्टेशन

Sat, 15 Sep 2018 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Sep 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi Railways launches cleanliness service campaign will continue till October 2
delhi Railways

रेलवे ने शनिवार को स्टेशनों की सफाई के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू किया। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अभियान के तहत पुरानी दिल्ली स्टेशन पर सफाई की। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी भी रेलवे अधिकारियों के साथ श्रमदान किए। इस मौके पर एक मशीन भी लगाई गई, ताकि नई दिल्ली स्टेशन को पॉलीथीन मुक्त किया जा सके। रेलवे स्वच्छता ही सेवा अभियान 2 अक्तूबर तक चलाएगा।  इस दौरान स्टेशनों की सफाई के अलावा रेलवे ट्रैक, रेल कोच समेत रेलवे परिसर में आने वाले सभी जगहों को साफ किया जाएगा। इस मौके पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए कई सुविधाओं की भी शुरुआत की गई।  

Delhi Railways launches cleanliness service campaign will continue till October 2
delhi Railways

प्लेटफार्म पर लगी बोतल काटने वाली मशीन
स्टेशन को साफ एवं पॉलीथीन मुक्त रखने के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक बॉटल क्रशिंग मशीन लगाई गई । इसमें यात्री पानी के खाली प्लास्टिक की बोतल डाल सकते हैं। ये मशीन बोतल को काट कर प्लास्टिक के छोटे टुकड़ों में बदल देती है, जिसे बाद में निकालकर री-साइकिल होने के लिए भेज दिया जाता है। मशीन में बोतल डालने वाले यात्रियों को एक कूपन भी मिलेगा। इन कूपनों के आधार पर उन्हें कई उपहार दिए जाएंगे। 

Delhi Railways launches cleanliness service campaign will continue till October 2
delhi Railways

वेटिंग रूप में भी किया बदलाव
रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के वेटिंग रूम में कई बदलाव किए हैं। इसे बेहतर तरीके से वातानुकूलित बनाया गया है। वहीं इसमें स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। वेटिंग रूम में कूड़ेदान भी लगाए गए हैं। हालांकि, एसी वेटिंग रूम के लिए कुछ ही दिनों बाद यात्रियों को शुल्क भी देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Railways launches cleanliness service campaign will continue till October 2
delhi Railways

महात्मा गांधी हमेशा राष्ट्र की सेवा के रूप में स्वच्छता की बात करते थे। उन्होंने स्वच्छता को अधिक महत्वपूर्ण माना। स्वच्छ वातावरण रहेगा तो बीमारियों से निजात मिलेगी। प्रत्येक देशवासियों को स्वच्छता की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए।- पीयूष गोयल, केंद्रीय रेल मंत्री

विज्ञापन
Delhi Railways launches cleanliness service campaign will continue till October 2
delhi Railways

नरेला में यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन
उधर, सांसद उदित राज ने नरेला रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया। सांसद निधि से 1.50 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन को बेहतर किया गया है।  उदित राज ने कहा कि नरेला रेलवे स्टेशन कभी भी बड़े स्तर पर कोई तरजीह नहीं दी गई। जबकि, प्रतिदिन लगभग 10 हजार लोग इस स्टेशन से यात्रा करते है। यहां मूलभूत आवश्यकताओं की कमी थी, अब इस स्टेशन को भी यात्री सुविधा से युक्त कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed